कलेक्टर कोरिया श्रीमती त्रिपाठी से सम्मान भेंट करने पहुॅंचा छ:ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरिया का प्रतिनिधि मंडल

बैकुंठपुर/ विदित हो कि हाल ही में जिला कोरिया को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जिला कलेक्टर ने बतौर पालक अग्रणी भूमिका निभाते हुए जिले को देश के पटल कर सुशोभित किया जो सभी जिलेवासियों सहित प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है |
भेंट और सम्मान करने पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल में उपस्थित छ:ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सम्भागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (दद्दा) ने कहा कि कोरिया जिले के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि नवाचार, जनसहभागिता और सतत विकास की दिशा में जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाती है |
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत कोरिया जिले के बैकुंठपुर के 138 और सोनहत के 16 ग्रामों समेत कुल 154 जनजातीय बहुल गांवों में लगभग 38 हजार परिवारों को 17 विभागों की 25 योजनाओं से जोड़ा गया |
सम्मान भेंट करने पहुँचे प्रतिनिधि मण्डल में फेडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (दद्दा),संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा, जिला संयोजक डॉ.आर.एस.चाँदे, महासचिव विश्वास भगत,जिला प्रवक्ता सुरेश एक्का, अमृतांशु मिश्रा,संगठन सचिव शैलेष कु. सिंह एवं राघवेंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे |



