कोरिया

महलपारा में FLN , बाल मेला सह न्योता भोजन बच्चों के मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र‌*

कोरिया जिला मिशन एवं शिक्षा विभाग के निर्देशन में हुआ सफल आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया /जिला मिशन समन्वयक कोरिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, महलपारा में आज FLN (Foundational Literacy & Numeracy) एवं बाल मेला का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
मेले में बच्चों द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक प्रोजेक्ट, मॉडल, चार्ट तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।

2-5-1024x734 महलपारा में FLN , बाल मेला सह न्योता भोजन बच्चों के मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र‌*

विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे मॉडलों, सजावट और बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों से मनमोहक दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों ने जल-चक्र, पर्यावरण संरक्षण, गणितीय संकल्पनाएँ, भारत का मानचित्र, व्याकरण, सामाजिक विज्ञान तथा अन्य विषयों पर आधारित थ्री-डी मॉडल, प्रैक्टिकल गतिविधियाँ और सीख-आधारित प्रदर्शन प्रस्तुत किए।

3-5-1024x488 महलपारा में FLN , बाल मेला सह न्योता भोजन बच्चों के मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र‌*

अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय के गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल और विषयगत समझ की सराहना की। बच्चों ने आत्मविश्वासपूर्वक अपने मॉडल एवं गतिविधियों की जानकारी दी, जिससे उनमें सीखने की प्रक्रिया, अभिव्यक्ति क्षमता तथा व्यवहारिक ज्ञान का विकास हुआ।

[wp1s id="1076"]

FLN एवं बाल मेले का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, टीमवर्क, अवधारणात्मक समझ, संवाद कौशल, आत्मविश्वास
का विकास करना रहा, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मेले में विद्यार्थियों द्वारा विविध प्रकार की स्वादिष्ट खाद्य सामग्री, मिष्ठान्न के स्टॉल, विषयवार शिक्षाप्रद झांकियाँ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्हें सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर प्राचार्य अभय कुमार शर्मा, प्रधानपाठक शशिभूषण पाण्डेय, शैक्षिक समन्वयक शेषमणि मिश्रा, टिकेश्वर साहू, शिवप्रताप सिंह, अनुरंजन बेक, सुरेंद्र राजवाड़े, प्रीति खाखा, रिंकी श्रीवास्तव, शालू अग्रवाल, मंजू कुमार, जी. नेहा, विरेंद्र जायसवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!