कोरिया

जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

आगामी शाला प्रवेश उत्सव को लेकर तैयारियों का लिया जायज़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.”रूप”

कोरिया/ शनिवार दिनांक 08.06.2024 को शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला धौराटिकरा विकासखंड बैकुण्ठपुर का दौरा किया गया। जिसमें विद्यालय में प्रारंभिक स्तर पर हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

2-2-300x126 जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला में रिपेयरिंग का कार्य, शाला भवन की लिपाई पोताई, साफ सफाई, शाला प्रबंधन समिति की बैठक, गणवेश, पाठ्य पुस्तक, न्योता भोजन का आयोजन, मध्यान भोजन की तैयारी का निरीक्षण किया।

3-1-300x136 जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

[wp1s id="1076"]

साथ ही उन्होंने साल के वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की 2023 2-4 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया।

उन्होंने कुछ निर्देश दिया जिसमे शाला की आवश्यकताओं का आकलन करना एवं स्थानीय स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराना, गणमान्य नागरिकों से अनुरूप प्रिंट रिच माहौल तैयार करना, शाला में बाल मनोविज्ञान के अनुरूप शाला में प्रिंट रिच माहौल तैयार करना शामिल है।

उनके द्वारा शाला त्यागी व अप्रवेशी बच्चों की संख्या शून्य करना, वृक्षारोपण एवं आवश्यक अन्य बिंदुओं जाँच किया गया। जिसमे शाला के प्रधान पाठक अली सर ने बताया कि लगभग लगभग तैयारी पूर्ण कर ली गई है औऱ बाकी बची हुई तैयारी शाला प्रारंभ होने से पूर्व कर ली जावेगी। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उपरोक्त तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!