
कोरिया/ जिस प्रकार देश में घर-घर तिरंगा अमृत उत्सव मनाया जा रहा है और सभी जिम्मेदार संगठनों के द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के लिए वितरण किया जा रहा है नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने उन तमाम संगठनों से अपील की है कि राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते समय राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए भी लोगो को प्रेरित करें उन्हे बताएं यह देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। भारत के नागरिक 15 अगस्त को जहां भी संभव हो, गर्व से तिरंगे को फहराकर राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम तथा सम्मान व्यक्त करते हैं। सायंकाल के समय वही झंडे कचरे के डिब्बे या सीवेज पाइप में पडे दिखाई देते हैं, हम सडकों पर इन झंडों को पडे हुऐ देखते हैं। लोग भूल जाते हैं कि ये तिरंगे का अपमान है। प्रत्येक नागरिक को हमारे राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान रखना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सभी से तिरंगा के सम्मान की अपील की है।



