उत्तराखंडकोरिया

कोरिया महोत्सव, कला व संस्कृति का अनुपम उत्सव बैकुंठपुर में,भव्यता हेतु जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ कोरिया जिला जो पुरातन समय से ही अपने कला,साहित्य,सांस्कृतिक समरसता के लिए प्रसिद्ध है।आपको बता दें जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आगामी 17,18 और 19 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में ‘कोरिया महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। विदित हो कि महोत्सव कोरिया जिला सहित प्रदेश की कला, संस्कृति व मंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान देने वाला तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इन तीनो दिवस 17 विभिन्न सत्र होंगे जिनमें 170 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा कौशल देखने को मिलेगा। महोत्सव में प्रमुख आकर्षण कोरिया सुआ, कर्मा, पंथी, शैला, गेड़ी, भरथरी, पंडवानी, कथक, , बांसुरी वादन, सैक्सोफोन वादन व ओडिसी, फ्यूजन वोकल, बांसुरी वादन,सूफी गायन होगा, विविध लोककला, नृत्य व संगीत की पारंपरिक व आधुनिक विधाओं का महोत्सव में अनूठा संगम होगा। इस रंगारंग आयोजन में जनता से अपील है महोत्सव का आनंद लेने सहभागी जरूर बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!