कोरियाछत्तीसगढ़

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सेजेस महलपारा में भव्य जागरूकता रैली

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सेजेस महलपारा, बैकुंठपुर में विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व प्राचार्य राजीव जायसवाल एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक शेषमणी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई।

a-1-1024x446 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सेजेस महलपारा में भव्य जागरूकता रैली
रैली का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर एवं अल्पशिक्षित नागरिकों को पढ़ना–लिखना, बुनियादी गणित, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता एवं जीवन कौशल के लिए प्रेरित करना रहा।

b-576x1024 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सेजेस महलपारा में भव्य जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर,सब पढ़ें, सब बढ़ें”, शिक्षा है विकास की कुंजी”, पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत”
जैसे प्रेरणादायी नारों से नगरवासियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण शशिभूषण पाण्डेय, शिवप्रताप सिंह, टिकेश्वर साहू, विरेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, रिंकी श्रीवास्तव, मंजू कुमार, प्रीति खाखा, शालू अग्रवाल, जी नेहा, अर्पित खाखा, रंभा सहित समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
नगरवासियों ने बच्चों के इस अनुशासित, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उल्लास कार्यक्रम को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!