
बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल विभाग के विभागीय परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीपप्रज्जवलित कर तत्पश्चात् छात्र/छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई।

प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर के मुख्य आतिथ्य एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के समक्ष सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद हेतु रीना राजवाड़े, उपाध्यक्ष सुकाल सिंह, सचिव ममता राजवाड़े एवं कोषाध्यक्ष कमला सिंह को अपने कार्यो एवं दायित्वों से विभाग में शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ महाविद्यालय मे होने वाले अतिरिक्त गतिविधियों के उन्नयन हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आशुतोष देऊस्कर, डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. बृजेश पाण्डेय, प्रो. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. संध्या एवं अन्य प्राध्यापक तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।



