विषेश पिछड़ी जनजातीय संपूर्ण ग्राम को मिला भू अधिकार पट्टा
कई वर्षो से तरस रहे थे ग्रामीण नही हो रहा फौती नामांतरण पूर्वजों के नाम पर थी भूमि

जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति का अभिनव कार्य भूमि,जल,जंगल,सड़क बिजली नेटवर्क हेतु लगातार कार्य मिल रही सफलता सहित व्यापक समर्थन
भूमि का सीमांकन भी अति आवश्यक वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर और उसके कर्मचारी करते रहते है परेशान भेजते है झूठा नोटिस
एमसीबी/ जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति विगत 48 वर्षों से जनसेवा की बड़ी मिसाल साबित हुआ है। संघ ने सभी वर्ग के हितार्थ कार्य किया है। जिला कलेक्टर से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय सहित निवास में ग्रामीणों की समस्या को संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के रूप ने प्रमुखता से दिया है और कार्यवाही हुई है जिसमे सड़क निर्माण की अविलंब प्रशासकीय स्वीकृति अर्थ व्यवस्था द्वार कार्य शुरू हुए भी है जिसमे अख्तवार,घाघरा, पोंडीडोल, सहित कई हिस्सों में सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई है। संघ ने हरचौका सीतामढ़ी में विगत नवतपा में केंद्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रेत सत्याग्रह किया जिसका प्रदेश सहित भारत वर्ष में व्यापक असर हुआ समाचार पत्र एवं प्रमुख न्यूज चैनल्स की सुर्खी बना और कीर्तिमान स्थापित किया खान एवम खनिज अधिनियम,संविधान की 5वीं अनुसूची सहित पेशा एक्ट कानून के आधार पर जिला कलेक्टर ने खनन की सम्पूर्ण शक्ति ग्राम पंचायत को दी और समय पर रॉयल्टी पटाने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह जल,जंगल,जमीन,राजस्व,वन आदि की प्रकरणों का निराकरण करते हुए जनहित संघ ने इसके प्रणेता महामानव जननायक समाजसेवी रुद्र प्रसाद रूप जी के आदर्शों का उनके दिखाए मार्ग का ही पालन किया है। केंद्रीय कार्यालय बैकुंठपुर शहर में उनके नाम से समाजसेवी रुद्र प्रसाद रूप मार्ग का निर्माण जनप्रतिनिधियों,शरवासियों के मांग और समर्थन के आधार पर नपा ने घोषित किया।

इसी तरह कार्य करते हुए रैली,जुलूस,थाना के प्रकरण, एसटी एससी एक्ट के कानूनी कार्य, भ्रष्ट व्यवस्था के समुचित निदान, अखबार के माध्यम से जागरण, श्री मद भगवतगीता वितरण का कार्य,शिविर का आयोजन हेतु प्रशासन से मांग और जनजातियों सहित सभी वर्गो को लाभ, अति विशेष पिछड़े वर्ग को आर्थिक सहायता, विवाह आदि अवसर पर आर्थिक सहायता, रेशम की डोरी के तहत सम्पूर्ण संभाग के अतिविशेष पिछड़े गरीब वर्ग को चिन्हांकित करते हुए राखी मिष्ठान का वितरण, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था के कार्य जारी है।

आपको बता दें एमसीबी भरतपुर विकासखंड सहित इसके अंतर्गत ग्राम में होने वाली समस्या को विगत वर्ष 2024 में सर्वहीत जनांदोलन क्रांतियात्रा जुलूस 36 सूत्रीय मांग रखी गई थी जिसमे से कई मांग पूरे हुए है प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री ने भी मांग पूर्ण करने हेतु जिला कलेक्टर को निर्देशित किया था जिस पर जिला कलेक्टर ने संघ से पुनः तामिली की थी। इसी विकासखंड के ग्राम घाघरा आश्रित ग्राम पोंडीडोल का बंदोबस्त के बाद से ही सेटलमेंट के बाद त्रुटि सुधार नहीं हुआ है जबकि काबिज पहले भी वही जनजातीय वर्ग थे आज भी वही है इसके लिए पुनः सर्वे कराकर ग्राम को घघरा पंचायत के नक्शे में जोड़ने हेतु निर्देशित किया जाना जरूरी है ताकि राजपत्र में वर्णित होने के साथ उक्त ग्राम नक्शे में आ जाने से विवाद और अन्य घटनाए नही होंगे।मिली जानकारी के अनुसार अब यह कार्य जिला द्वारा संपादित किया जा सकता है।
विदित हो कि इसी क्षेत्र का भ्रष्ट और विवादित रेंजर इंद्रभान पटेल जिसपर केंपा विभागीय अन्य मद से भारी भ्रष्टाचार करके पौधरोपण करोड़ों के घोटाला के आरोप लगते आए है और इनपर उच्च वरद हस्त होने के बचते आए है। पण्डो जनजाति सहित बैगा गोंड बंधुओ पर अत्याचार करते आए है कभी मारपीट , कभी जान से मारने की धमकी इनके और इनके कर्मचारियों के जंगल राज को दिखाता है। उनके कर्मचारी वाल्मीकि द्वारा इनके इशारे पर खुद गलत कार्य करते है कैसे वर्षो का मार्ग रोक देना,ग्रामीणों को दूसरे जगह मोड़ देना, ग्रामीणों के काबिज और पट्टे की भूमि में जबरन प्लांटेशन करना, उन्हे डराना धमकाना, उनके घर को ढहा देने की बात करना, पूरे गांव वालो को जिसमे महिलाए वृद्ध तक शामिल है उल्टा पुल्टा नाम लिखकर डराने के उद्देश्य से थाने का नोटिस देना जबकि मार्ग रोकना संवैधानिक हनन है। जबकि प्रताड़ना आपराधिक कृत्य है साथ ही वर्षों का काबिज और पट्टे का घर गिराने की बात करना वन अधिकार अधिनियम 2007 संशोधन 2012 की घोर अवहेलना है। पेशा एक्ट की ,संविधानिक,सहित ग्राम सभा की अवहेलना है।
इस हेतु से भी ग्राम घाघरा आश्रित ग्राम पोंडी डोल का सर्वे कराकर पुराने नक्शे कर काबिज काश्त सहित नवीन जनहित संघ के प्रयास से बने वंशवृक्ष फौती नामांतरण सहित पट्टे के आधार पर सेटलमेंट बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्यक्रम करके घघरा के नक्शे में ग्राम को जोड़ने हेतु त्वरित प्रशानिक कार्यवाही की जरूरत है। ताकि विवाद न हो। और जनजातीय वर्ग को कष्ट ना खेना पड़े।
बहरहाल जन हित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति द्वारा प्रयास जारी है कि सभी वर्ग को जल,जंगल,जमीन,सड़क,बिजली,पानी,शिक्षा,संचार,स्वास्थ्य, आदि के समुचित प्रबंध हो इस हेतु प्रशासन को प्रत्येक मांग कार्य हेतु लिखित आवेदन, सहित प्रदेश प्रमुख को भी सूचित किया जाता रहा है जनहित संघ प्रशासन का धन्यवाद देता है जिन्होंने इन कार्य हेतु त्वरित आदेश भी जारी किया है। पट्टा वितरण होने पर ग्राम की जनता ने जिला प्रशासन सहित जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति का आभार जताया है।



