देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने मुख्यमंत्री से किया संवाद,कहा: नालंदा परिसर शहर के अंदर हो हेचरी अन्यत्र स्थापित किया जाए

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर–कोरिया/सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का उड़न खटोला कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया में उतरा जहां प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्तागणों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके तुरंत निराकरण का आदेश दिया विदित हो कि देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शैलेष शिवहरे ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया उन्होंने शहर के बीचो-बीच स्थापित हेचरी को अन्यत्र जगह स्थापित करने एवं उसी स्थान पर नालंदा परिसर की स्थापना करने की बात कही।सम्यक क्रांति से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उक्त मांग को गंभीरता पूर्वक लिया है अगर नालंदा परिसर शहर के हृदय स्थल में बनता है तो छात्र-छात्राओं का आवागमन होता और शहर के विकास में अपना अमूल योगदान देगा हमने माननीय मुख्यमंत्री जी से यह बात रखी है मुख्यमंत्री जी ने भी हमारी बातों को गौर से सुना है हमने उन्हें ज्ञापन दिया है। हमें विश्वास है की विष्णु देव सहायक की सुशासन में सही कार्य हुए है और बैकुंठपुर के लिए भी सम्मानजनक कार्य होगा।



