
नरसिंहपुर/ गत दिनों प्राथमिक शाला नरसिंहपुर में राज्य शासन की महात्वाकांक्षी योजना स्कूली बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करने हेतु समुदाय सहयोग से न्योता-भोज कार्यक्रम कराने का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया हैl 
उसी संदर्भ मे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शेर मोहम्मद रोशन के द्वारा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को आमंत्रित कर प्राथमिक शाला नरसिंहपुर में न्योता-भोज कार्यक्रम रखा गया l

कार्यक्रम में पधारे जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता , एम.आई.यस. प्रशासक विनय मोहन भट्ट ,ए.पी.सी. श
जयनाथ बाजपेयी , गिरि ,खंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल , खंड स्रोत समन्वयक नीलेश शुक्ला तथा संकुल प्राचार्य अभय शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर आयोजक तथा शाला परिवार के द्वारा स्वागत किया गयाl

स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत-गीत, शराबबंदी पर मार्मिक अपील अभिनय,मोबाईल से होने वाली नुकसान को लघु-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गयाl शिक्षा अधिकारियों द्वारा छात्रों की गणितीय दक्षता विकास का जायजा लिया गया जिसमें कुमारी अंजना ने 36, कुमारी ललिता ने 37 तथा कुमारी स्तुति ने 38 का पहाड़ा सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दियाl
पधारे अतिथियों ने स्कूली छात्रों के साथ पंगत में बैठ कर भोजन प्राप्त कियाl कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजक शेर मोहम्मद रोशन के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शाला स्टाफ तथा स्कूली छात्रों को कलम प्रदान कर सम्मानित किया l शाला परिवार ने भी न्योता-भोज आयोजक को उपहार भेट कर आभार व्यक्त किया l
एक पेड़ मां के नाम के तहत माशा नरकेली खेल परिसर में अतिथियों के कर कमलों के द्वारा फलदार पौधरोपण किया गया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शाला नायक को ₹500 प्रदान कर इको क्लब के माध्यम से रोपित पौधों को उचित खाद-पानी देकर सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य अभय शर्मा,सीएसी शकमलेश पांडेय, विमल मिंज, कनिज फातिमा,रवीन्द्र सिंह ,रमेश प्रधान तथा सिमोन तिग्गा का सहयोग सराहनीय रहा



