
बैकुण्ठपुर/ प्रगतिषील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कोरिया के द्वारा सतनाम धाम चरचा कॉलरी में अविभाजित मध्यप्रदेश़ की प्रथम महिला सांसद एवं मानव सेवा की प्रतिमूर्ति ममतामयी मिनीमाता जी के 53वें पुण्यतिथि एवं सतनाम धाम के 17 वां स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें जिले भर से आये हुए सतनामी समाज के अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार भारती उपसंचालक कृषि विभाग कोरिया, विषिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सिस्टा, श्री हीरालाल कुर्रे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अषोक निराला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू गद्दी में बाबा गुरूघासी दास जी के पूजापाठ से हुआ। तद्उपरांत सभागार में मिनीमाता के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं आरती पूजा के साथ उनकी 53वीं पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। जिला संरक्षक एवं सांस्कृति कार्यक्रम प्रभारी श्री एम.एस.सोनवानी सहायक संचालक मछली पालन विभाग जिला सुरजपुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिनीमाता आही ओ चरचा धाम म गीत की प्रस्तुति देकर उनके जीवनदर्षन को रेखांकित किया तथा उन्हें सतनामी समाज की गुरूमाता दया, प्रेम, करूणा, त्याग, संघर्ष एवं मानवता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाया। स्वागत उद्बोधन जिला सचिव अरूण निराला द्वारा दिया गया और लोगो को संगठित रहकर समाज के लिए रचनात्मक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता- व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती संतोषी लहरे, द्वितीय श्रीमती शांति खुटे, तृतीय रीतु निराला एवं सांत्वना पुरस्कार श्रीमती सिदारिन, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये श्रीमती कविता सोनवानी, द्वितीय स्थान श्रीमती सीमा टूण्डे तथा तृतीय स्थान श्रीमती मधु बारले ने प्राप्त किया जिनको अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में जान्हवी धृत लहरे, गोविंद गजराज, अरूण निराला, डॉ. संजय धृतलहरे, अशोक सोनवानी शामिल रहे। मिनीमाता महिला प्रकोष्ठ के सचिव श्रीमती सीमा टूंडे ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मिनीमाता के सेवाभाव से प्रेरणा लेकर समाज के लिए रचनात्मक कार्य करने को कहा। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु बारले ने कहा कि- मिनीमाता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली यह होगी कि हम उनके आदर्शो का सम्मान करें। कार्यक्रम को हीरालाल कुर्रे, गोविंद गजराज, अशोक सोनवानी, राजेन्द्र कुमार िंसह, जिला कोषाध्यक्ष जागृत कुमार कुर्रे ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अषोक निराला ने कहा कि सभी संतजन समय निकालकर सतनाम धाम आए और समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करें। आभार प्रदर्षन जिला कोषाध्यक्ष श्री जागृत कुमार कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोषी लहरे, ऊषा निराला, भावचरण बारले, गेंदाराम, रजनी, द्वारिका, सहतुस लहरे, गुंजराम अंनत दाताराम, रामबाई, विजय खूटे, विजय नारंग, रामेष्वर सोनवानी, नवधा निराला, कुलदीप कुर्रे, भागवत ,फिरतिन, के.पी.जोगी, रितु निराला, मनिषा सोनवानी, सेतराम नारंग, शिवम लहरे, अमृतलाल टुण्डे, कन्हैयालाल वारे, नरेश दिवाकर, रामेश्वर सोनवानी, मनीषा सोनवानी, जानवी धृतलहरे, अंजली कुर्रे, रामबाई, रमेष बाई, सतकुमारी, अंकित निराला का विषेष योगदान रहा।



