सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न
देवरहा बाबा सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवार को होते है कई आयोजन

भव्य भंडारा का हुआ आयोजन श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
एस. के.‘रुप’
बैकुंठपुर/ हर हर महादेव के जय घोष के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण रुद्राभिषेक व विसर्जन भक्तिमय वातावरण के बीच शहर के ऐतिहासिक शिवमंदिर प्रेमबाग परिसर में देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में संपन्न हुआ जिसमे भव्य भंडारा का श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।
आपको बता दें प्रत्येक वर्ष देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे के मार्गदर्शन में पदाधिकारी व सदस्यगण सहित शहर के नागरिक गणों के द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का भक्तिपूर्ण आयोजन होता है।

समिति के द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को विशेष रामचरितमानस गायन, वादन,रामायण पाठ, भोग भंडारा आदि का आयोजन किया जाता है।

तीसरे सोमवार को शिवमंदिर प्रेमाबाग प्रांगण से कांवड़ियों का जत्था जीवनदायनी गेज नदी से जल लेकर प्रसिद्ध छुरीगढ़ धाम में जलाभिषेक करने निकलता है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरेशानंद जी शास्त्री वृंदावन के द्वारा विधिपूर्वक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक कराया गया जिसमें महिला बच्चे युवा वृद्ध एवं आसपास के ग्रामीणों सहित भारी संख्या में देवराहा बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



