कोरिया

रामानुज विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/गत् दिवस शासकीय आदर्श रामानुज उ0 मा0 विद्यालय बैकुण्ठपुर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के माननीय सदस्य श्री श्रीप्रकाश जासयवाल, श्री गीता प्रसाद नेमा एवं पार्षद श्री मनीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में कक्षा- 6 वीं, 7 वीं एवं 9 वीं के नवीन छात्रों का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।

a-1-300x169 रामानुज विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

छात्रों द्वारा मुख्य अतिथियों, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो एवं अन्य वरिष्ठ व्याख्याताओं को विद्यालय का बैच लगाया गया। मंचासीन अतिथियों के द्वारा सभी नवीन छात्रों को तिलक लगाकर, लड्डू खिलाकर, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शाला गणवेश प्रदान किया गया।

d-300x169 रामानुज विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

अपने उद्बोधन में श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने विद्यालय के गरिमामय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- प्रत्येक विद्यार्थी को इस विद्यालय से अध्ययनरत उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों का अनुसरण करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। श्री गीता प्रसाद नेमा ने शाला प्रवेश उत्सव पर अपनी सारगर्भित एवं प्रेरणादायक रचना प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में सभी छात्रों को नियमित रहने की प्रेरणा दी। पार्षद श्री मनीष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि- वह भी इसी विद्यालय के छात्र रह चुके है, कभी उन्होनें ने भी इसी विद्यालय में शाला प्रवेश किया था और आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एन0. सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक आर0 पी0 शुक्ला, विश्वजीत मित्रा, राजीव जायसवाल, आर0 एस0 गुप्ता, रीता गुप्ता, प्रभात मिश्रा, वाई0 के0 मिश्रा, नाजिमा खातून, ममता पाण्डेय, रत्ना पटेल, कल्पना जायसवाल, मधु त्रिपाठी, किरण शुक्ला, साजदा खातून, सरिता खलखो, अमिता शर्मा, दीपक साहू, मेघराज मुकर्जी, मो0 ताहिर, निर्मल सोनी, ममता ओझा, अनुराधा जायसवाल, विक्रम, उमेश, चन्द्रप्रकाश, दिनेश, अल्फिया, अमृत लाल राजवाड़े आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।
इस वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में मिशन 100 चलाया गया, जिसमें विद्यालय में कक्षा 10 वीं में कमलभान सिंह प्रथम, विशाल राजवाड़े द्वितीय और कक्षा 12 वीं में योगेश वाणिज्य संकाय प्रथम एवं अल्लाब रजा कृषि संकाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि इस बार इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम कक्षा 10 वीं का 96 प्रतिशत और 12 वीं का 92 प्रतिशत रहा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!