कोरिया

एनसीसी कैडेट्स ने किया फायरिंग अभ्यास

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ गत् दिवस 1 छ.ग. बटालियन एन. सी. सी. कोरबा के तत्वाधान में बैकुण्ठपुर स्थित प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल बेलों की बगिया के रूप में प्रसिद्ध छुरीगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने 22 एवं 23 दिसम्बर 2024 को 02 दिवस फायरिंग अभ्यास किया।

q-300x225 एनसीसी कैडेट्स ने किया फायरिंग अभ्यास

इस रेंज में लगभग 170 कैडेट्स के लिए फायरिंग अभ्यास की व्यवस्था की गई। ज्ञातव्य हो कि देश की रक्षा पंक्ति में एन0 सी0 सी0 का स्थान तीसरे नम्बर पर आता है। एन0 सी0 सी0 कैडेट्स के लिए फायरिंग अभ्यास आवश्यक है ताकि समय आने पर देश की रक्षा के लिए कैडेट्स सेना का सहयोग कर सके। कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस के मार्गदर्शन में नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार श्याम सुन्दर ने समस्त कैडेट्स को फायरिंग कराया। कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस ने कैडेट्स को भेजे संदेश में कहा कि- लक्ष्यों को प्राप्त करना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक कैडेट्स को एक गोली एक दुश्मन का लक्ष्य निर्धारित कर फायरिंग अभ्यास करना होगा। शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में 49 कैडेट्स ने फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यास किया। फायरिंग के पूर्व सभी कैडेट्स को फायरिंग से संबंधित सभी निर्देशों की जानकारी दी गई। फायरिंग ऑफिसर श्री संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पहली बार कोरिया, एम. सी. बी. एवं सूरजपुर के कैडेट्स ने प्रथम बार फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर फायरिंग अभ्यास किया। सभी कैडेट्स को पांच- पांच राउण्ड फायर कराया गया, बेस्ट फायरर को पुनः फायर कराया गया। बैकुण्ठपुर से लांस कार्पोरल शानू अहिरवार, मनेन्द्रगढ़ से कैडेट रोशन कुमार रजक एवं सूरजपुर जिले से सी. एस. एम. कोमल प्रसाद साहू ने बेस्ट फायर किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एवं पुलिस प्रशासन कोरिया का विशिष्ट योगदान रहा। उक्त सफल फायरिंग अभ्यास करने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा सभी कैडेट्स को बधाई दी गई। इस अवसर पर एन0 सी0 सी0 अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर सुनील दत्त तिवारी, सेकेण्ड ऑफिसर शिव नारायण, लेफ्टिनेंट दीप चन्द एक्का, आर्मोरर गौरी शंकर कश्यप एवं पवन खलखो, नर्सिंग स्टॉफ सुमित जायसवाल, सुश्री ललिता रेड्डी, भृत्य दिनेश कश्यप, कृष्ण कुमार पैकरा, उज्जवल टोप्पो, भईया लाल आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!