
बैकुण्ठपुर/ विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है कि इसमें एच.आई.वी.एड्स से संबंधित जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित कर एड्स से बचने का संदेश देंगें। इसी क्रम में डॉ.ए.सी. गुप्ता प्राचार्य के संरक्षण, सीएमएचओ कोरिया डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन एवं युवा रेडक्रास प्रभारी प्रो.एम.सी. हिमधर व रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. बी. के. पाण्डेय के संयोजन में शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में विद्यार्थियों के लिए एड्स, कारण व बचाव विषय पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित किया गया। प्रो. हिमधर ने बताया कि इस वर्ष का थीम है सही रास्ता अपनाएँ मेरी स्वास्थ्य मेरा अधिकार मतलब एड्स की रोकथाम मे समाज की अहम भूमिका है जिसके लिए लोगों को जागरूक करना है।

महाविद्यालय में निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निबंध में प्रथम स्थान दीपाली जायसवाल एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय नेहा सोनवानी, तृतीय स्थान रेखा राजवाड़े बी.एससी. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अफसाना बानो एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर ने पहला स्थान, रेखा राजवाड़े ने द्वितीय तथा आस्मी बानो बी.एससी. द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में दीपाली जायसवाल ने पहला, उमेश कुमार धुर्वे व रंजना राजवाड़े ने दूसरा तथा आस्मी बानो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरिया द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. अर्चना पाण्डेय, श्रीमती सरोजनी राय, डॉ. अभय किशोर तिर्की, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. संध्या गोस्वामी, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और भूपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। द्वितीय चरण में महाविद्यालय प्रांगण में HIV आकार के मानव श्रृंखला बनाया गया और जागरूकता के नारे लगाये गये। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रो. ए.सी. हिमधर द्वारा विद्यार्थियों को संकल्प दिलवाया गया। तदुपरांत सभाकक्ष में डॉ. जे.आर. कवर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल के डॉ. अभय किशोर तिर्की, श्रीमती सरोजनी राय, श्री देवी प्रसाद सोनी और आनंद कुमार ने एड्स कैसे होता है बताया। एच.आई.वी.एड्स असुरक्षित यौन संबंध, उपयोग किये गय निडिल के पुनः उपयोग, संक्रमित ब्लड से और संक्रमित मां के से
बच्चों को फैलता है। इसके लक्षण बचने के उपाय और भारत सरकार तथा नार्को द्वारा एड्स की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दिया। एच. आई.वी संक्रमित लोगों के लैब में टेस्ट व उपचार की जानकारी दिया। विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप ओझा ने किया अंत में आभार प्रदर्शन रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. बी. के. पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल से श्रीमती तारा मरावी, निर्मल जायसवाल, खुशबू सिंह, अंजली दुबे, रमायणी सोनपाकर और राजेश राजवाड़े भी शामिल रहे।



