कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितम्बर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को हिंदी दिवस मनाया गया।

1-5-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि श्री भूपेन्द्र सिंह एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सिंह उपस्थित रहे।

2-5-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पाण्डेय ने हिंदी की वैश्विक रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए अपने सामाजिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं व्यावहारिकता पर जोर देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि श्री भूपेन्द्र सिंह ने हिंदी ऐतिहासिक एवं संवैधानिक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.संदीप सिंह ने हिंदी की भौगोलिक संरचना एवं उच्चारण पर अपने विचार व्यक्त किये। अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रामयश पाल ने हिंदी के राजभाषा के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी मात्र राजभाषा नहीं है अपितु यह संचार की भी भाषा है। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र/छात्रा मौजूद रहे एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की। जिसमें प्रथम स्थान कु. आशा राजवाड़े बी.ए.तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु. कमला बी.ए. तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान कु. जिज्ञासा पटेल बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय अतिथि व्याख्याता श्री योगेश्वर साय, कु. आंशी पाटले आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ. रामयश पाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.कुलदीप ओझा के द्वारा किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!