
बैकुण्ठपुर /शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के स्वयंसेविका कु. संगीता यादव को राज्य स्तरीय उत्कृष्ठ स्वयं सेवक का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 23 सितम्बर 2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नवीन कृषक सभागार में आयोजित स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में सम्मानित की जाएगी। संगीता यादव को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना नियमित एवं विशेष गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व के लिए प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व संगीता यादव महाविद्यालय स्तर एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ठ स्वयंसेविका के रूप में पुरस्कृत हो चुकी है। इन्होंनें राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायिका एवं शिविर नायिका तथा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में कॉलेज कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर कोरिया से कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा यातायात जागरूकता में किये गये कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय सहासिक शिविर कांगडा़ हिमाचल प्रदेश में सरगुजा विश्वविद्यालय की ओर से सहभागिता कर चुकी है। महाविद्यालय में आयोजित होने वाले स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान, एड्स जागरूकता, कोविड टीकाकरण, स्थापना दिवस, युवा दिवस पर कार्यक्रम संचालित करने का भी अनुभव रहा है। यूनिसेफ के ब्लू बिग्रेड अभियान से जुड़कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य की है। विश्वविद्यालय से रासेयो के ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी है। संगीता के इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सिंह, कुल सचिव डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन.पाण्डेय, संस्था के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता, जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता एवं अनुरंजन कुजूर महाविद्यालय के स्टाफ- डॉ. जे.आर.कवंर, डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. आशुतोष देऊस्कर, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती जयश्री प्रजापति, श्री भूपेन्द्र सिंह, अतिथि व्याख्याता डॉ. अर्चना पाण्डेय, शम्भू प्रसाद रैदास, डॉ. सुनीता सिंह, नीतु खत्री, श्रीमती नीलम गोयल, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. रामयश पाल, कार्यक्रम सहायक मो. आरीफ ढ़ेबर, शिवकुमार, विशाल टोप्पो, मनमोहन तिर्की, राजकुमार राजवाड़े़े विश्वविद्यालय स्टाफ चैनसाय, कृष्ण कुमार संगीता के पिता श्री रमेश कुमार यादव एवं माता श्रीमती चमेली यादव, बडी़ दीदी अनिता यादव वरिष्ठ स्वयंसेवक सुनील शर्मा, रोहित साहू, राखी मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, गणेश राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, अमरजीत सिंह, परमा, खुशबू, देवनारायण, शिवम सागर, शबाना बेगम, आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, पूजा पंकज, अर्पणा सिंह, शशिकुमार, तौफिक खान, तनीशा, ललिता, धनेश्वर, नीरज, लवकुमार, श्रेयश दिवान, मुस्कान, साक्षी, विकास खटिक, अंकित जायसवाल ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी।



