छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया एजुकेशन हब गरांजी का निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नारायणपुर / कलेक्टर बिपिन मांझी ने जिले के एजुकेशन हब गरांजी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी संस्थानों के परिसरों में पौधारोपण कराने के निर्देश उद्यानिकि विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने डीएवी विद्यालय के पीछे स्थित मैदान का निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्रजाति जैसे गुलमोहर, लिची, नारियल, अमरूद, कटहल, आम इत्यादि के पौधे लगाने निर्देशि किये। इसके पश्चात् 500 सीटर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने किचन में बनाए जा रहे भोजन का भी अवलोकन करते हुए साफ सफाई के साथ भोजन बनाने के निर्देश अधीक्षक को दिये।

कलेक्टर ने बच्चों से जानकारी लेते हुए पूछा कि विद्यालय का निरीक्षण आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा अब तक कितने बार निरीक्षण किया गया है। उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए भोजन एवं नाश्ता संबंधी जानकारी ली। अधीक्षक ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में पदस्थ व्यायाम शिक्षक अपनी सेवा समय पर बच्चों को समय पर उपलब्ध नहीं कराते हैं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि अब व्यायाम शिक्षक नियमित उपस्थित होकर बच्चों को खेल गतिविधियां कराया जाएगा।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास दी जाने वाली नास्ता में उपमा, पोहा और दलिया प्रतिदिन बच्चों को उनके पसंद के अनुरूप समय पर खिलाने अधीक्षक को निर्देशित किये। भोजन प्रभारी शिक्षक प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन का जायजा लें ताकि भोजन गुणवत्ता युक्त खिलाया जा सके। पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन और नाश्ता नियमित रूप से खिलाने के निर्देश दिये। उपस्थित अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि कक्षा में दर्ज संख्या के अनुसार बच्चों के शतप्रतिशत उपस्थिति कराएं। उनके द्वारा प्राथमिक शाला के शिक्षकों की जानकारी लेते हुए नाश्ता मीनू के अनुसार समूह के माध्यम से बनाने के निर्देशित किया गया। उपस्थित बच्चों से उनको नाश्ता में दी जाने वाली उपमा, पोहा और दलिया के संबंध में उनके पसंद के बारे में पूछा।

इसके पश्चात् परिसर में स्थित खेल मैदान का भी अवलोकन करते हुए नगर पलिका सीएमओ को परिसर का साफ सफाई एवं बाउंड्रीवाल को दुरूस्त करने और एजुकेशन हब के से गुजरने वाली सड़क को बाईपास सड़क के रूप में बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पलिका सीएमओ आशीष कोर्राम, सहायक संचालक उद्यानिकि तोषण चंद्राकर, आरएचईओ विपेन्द्र साहू, अधीक्षक ओमकार सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!