सरगुजा संभाग

ईट बनाने के लिये काटा जा रहा है जंगल 45 के पर हुआ पारा काट रहे है वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के कुँवारपुर वन परिक्षेत्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का पारा 45 के पार कर दिया है औऱ एक ओर जंगलों की कटाई जोरो पर है, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र में इन दिनों ईट बनाने के लिए पेड़ो की जमकर बलि दी जा रही है, यहां कोयले से नही बल्कि पेड़ो को काटकर उससे ईट को पकाया जा रहा है, पर इसकी सुध लेने के लिये किसी के पास समय नही है। मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत कुँवारपुर परिक्षेत्र के मसौरा बीट अंतर्गत क्षेत्रों में जमकर पेड़ो को काटा जा रहा है, वन क्षेत्र में कई दर्जन ईट भट्टे संचालित है, यहां ईट कोयले से नही पकाया जाता है यहां पेड़ो को काटकर उससे ईट पकाया जा रहा है, ये काम वर्षों से जारी है, अब कुछ दिन बाद मानसून आने वाला है ऐसे में जंगलों के सफाया कर लड़की से ईंट पकाने का कार्य जोरो पर है, वन विभाग को चाहिए कि ऐसे ईट भट्टो पर कार्यवाही करते हुए जंगल को बचाने की कोशिश करें।

6-11-225x300 ईट बनाने के लिये काटा जा रहा है जंगल 45 के पर हुआ पारा काट रहे है वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के कुँवारपुर वन परिक्षेत्र

आपको और हम सबको इन दिनों भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है और इसके पीछे जलवायु परिवर्तन मुख्य कारण है हमारे आसपास में हार भरा वातावरण अब खत्म हो चुका है, और बचे जंगल भी तेजी से काटे जा रहे है जिस कारण हर साल गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है, आने वाले कुछ दिन बाद पेड़ लगाने को लेकर बड़ी बड़ी बाते की जाएंगी उसके बाद सब भूल जाएंगे।

7-8-300x165 ईट बनाने के लिये काटा जा रहा है जंगल 45 के पर हुआ पारा काट रहे है वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के कुँवारपुर वन परिक्षेत्र
और नया पारा 45 के पार और ईट बनाने काट रहे है जंगल, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र का हाल है

8-3-300x179 ईट बनाने के लिये काटा जा रहा है जंगल 45 के पर हुआ पारा काट रहे है वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के कुँवारपुर वन परिक्षेत्र

[wp1s id="1076"]

जब इस सम्बंध में वन मंडला अधिकारी मनेंद्रगढ़ से दूरभाष से चर्चा हुई तो उनके द्वारा बोला गया कि हम सभी रेंजरों को सूचित कर देंगे की अगर अवैध रूप से जंगल से लकड़ियां काट कर ईटा भट्टा संचालित किया जा रहा तो हमारे द्वरा उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी।

अब आगे देखना है कि वन विभाग इन अवैध ईटा भट्टा संचालक पर कार्यवाही करता है य फिर मूक दर्शन कर मौन स्वीकृति देता है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!