देश -विदेश

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक…

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ब्रातीस्लावा/नई दिल्ली – स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह कैबिनेट मीटिंग के बाद वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन्हें मारने के लिए कई राउंड गोलियां चलाईं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री को गोली ठीक उसी तरह से मारी गई, जिस तरह से जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई थी। रॉबर्ट फिको को दो गोलियां लगीं हैं। एक गोली सीने में लगी है और दूसरी पेट में लगी है। बताया जा रहा है कि जिसमें पीएम पर हमला किया है वह व्यक्ति 71 साल का है, सुरक्षाबलों ने उसे गिरफ्त में ले लिया है। यह हमला क्यों किया गया, यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। हमला होने के तुरंत बाद सुरक्षाबल पीएम को अस्पताल ले गए, यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सुरक्षाबल आरोपी से पूछताछ करने में जुटे हैं।

पिछले साल चौथी बार बने थे पीएम
स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको पिछले साल ही अक्टूबर में चौथी बार देश के पीएम चुने गए थे। उन्होंने 22.94 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। रॉबर्ट ने स्लोवाकिया के हितों को प्राथमिकता देने, यूक्रेन में सैन्य सहायता कम करने के वादे के साथ चौथी बार पीएम का पद संभाला था। रॉबर्ट को पुतिन का नजदीकी माना जाता है।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!