कोरिया

अनन्या,रुद्रवीर,राधिका और परिधि ने प्राप्त किया शत प्रतिशत पुरस्कार और मेडल का किया गया वितरण,आत्मानंद बैकुंठपुर का प्रगति पत्रक घोषित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.”रूप”

कोरिया/ बीते दिनांक 30.04.2024 मंगलवार को सत्र 2023-24 के अंतिम दिवस विद्यालय का प्रगति पत्रक जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के समक्ष विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को वितरित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कार स्वरूप मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा पहली में प्रथम स्थान अनन्या साहू 100% द्वितीय स्थान हंसिका राजवाड़े 99.90%, देवांश सिंह 99.90% एवं तृतीय स्थान प्रियांचा खलखो 98.80% व श्रेयांश राजवाड़े 98.80% ने प्राप्त किया।

3-240x300 अनन्या,रुद्रवीर,राधिका और परिधि ने  प्राप्त किया शत प्रतिशत पुरस्कार और मेडल का किया गया वितरण,आत्मानंद बैकुंठपुर का प्रगति पत्रक घोषित 4-300x225 अनन्या,रुद्रवीर,राधिका और परिधि ने  प्राप्त किया शत प्रतिशत पुरस्कार और मेडल का किया गया वितरण,आत्मानंद बैकुंठपुर का प्रगति पत्रक घोषित

कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान रुद्रवीर साहू 100% द्वितीय स्थान मोहम्मद इब्राहिम 99.00% व प्रिशा पाण्डेय 99.00% एवं तृतीय स्थान प्रत्युष साहू 98.00 ने प्राप्त किया। कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान राधिका पैकरा 100% द्वितीय स्थान देविका सिंह 98.00% एवं तृतीय स्थान आरोही अग्रहरि 95.50 % ने प्राप्त किया।

5-300x225 अनन्या,रुद्रवीर,राधिका और परिधि ने  प्राप्त किया शत प्रतिशत पुरस्कार और मेडल का किया गया वितरण,आत्मानंद बैकुंठपुर का प्रगति पत्रक घोषित 6-225x300 अनन्या,रुद्रवीर,राधिका और परिधि ने  प्राप्त किया शत प्रतिशत पुरस्कार और मेडल का किया गया वितरण,आत्मानंद बैकुंठपुर का प्रगति पत्रक घोषित

[wp1s id="1076"]

कक्षा चौथी में प्रथम स्थान आदर्श श्रीवास्तव 99.00% द्वितीय स्थान जयान अहमद 94.00% एवं तृतीय स्थान अक्ष कुमार साहू व प्राची ओगरे 92.00% ने प्राप्त किया। कक्षा पॉंचवी में प्रथम स्थान परिधि सोनवानी 100% द्वितीय स्थान सिद्धार्थ राजवाड़े 94.00% एवं तृतीय स्थान आराध्या गुप्ता व वियोम गुप्ता 93.00% ने प्राप्त किया। कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान अर्पित भूरतिया 98.00% द्वितीय स्थान इच्छा शुक्ला 97.00% एवं तृतीय स्थान कृतिका विश्वकर्मा 96.00% ने प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान शालू देवी 98.00% द्वितीय स्थान इशान शर्मा 96.00% एवं तृतीय स्थान अनस अली 95.00% ने प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान माही परिहार 97.00% द्वितीय स्थान काजल साहू 96.00% एवं तृतीय स्थान आशी साहू 93.00% ने प्राप्त किया। कक्षा नवमीं में प्रथम स्थान अंकिता साहू 90.00% द्वितीय स्थान गुलशन कुमार 89.00% एवं तृतीय स्थान सौम्या पाल 84.00% ने प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं में प्रथम स्थान सुनिधि सिंह 92.00% द्वितीय स्थान अनुज्ञा तिवारी 87.00% एवं तृतीय स्थान हर्ष टोप्पो 79.00% ने प्राप्त किया।जिला शिक्षा अधिकारी ने सबको पुरस्कार वितरित करने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा और बेहतर करने का प्रयास करने की सीख दी। अंत में शाला के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा के द्वारा बच्चों को बधाई एवं उनके आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाए प्रदान की। इस अवसर में विद्यालय के समस्त स्टाफ व पालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!