कोरिया

प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन 26 को, 80 कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / तृतीय चरण में होने वाले कोरबा संसदीय, लोकसभा निर्वाचन में महज 12 दिन ही बचे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय बैकुंठपुर-कोरिया द्वारा लगातार निष्पक्ष, स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जनजागरण भी किया जा रहा है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त कर रहें।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा क्रमांक 03 बैकुंठपुर का 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम मशीनों के प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन किया जाएगा।

रेंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग कार्य हेतु आज जिला पंचायत के आडिटोरियम में 80 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 12 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है तथा 8 कर्मियों को रनर के रूप में दायित्व दिए गए हैं। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.टोप्पो, सहायक अभियंता आर.एस. सोनी, एस.के.ओझा, उदय बोबड़े, उप अभियंता ए.के. निराला, राय सिंह टैगोर, विलोकन खलको, लिवेंद्र सिंह एवं अजय साहू को कैंडिडेट सेटिंग यूनिट से सम्बद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!