कोरिया

हेमंत काव्यगोष्ठी में सजी साहित्यकारों की महफिल, वरिष्ठ साहित्यकार ‘अनाम’ सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था कोरिया रचना साहित्य मंच के तत्वावधान में स्थानीय सर्किट हाउस में हेमंत काव्यगोष्ठी का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
काव्यगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार भोला प्रसाद मिश्रा ‘अनाम’ को राजभाषा आयोग द्वारा रायपुर में सम्मानित किए जाने पर मंच की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान ने न केवल कोरिया जिले बल्कि पूरे संभाग को गौरवान्वित किया है।sam-m-1024x461 हेमंत काव्यगोष्ठी में सजी साहित्यकारों की महफिल, वरिष्ठ साहित्यकार 'अनाम' सम्मानित
इसके अतिरिक्त, ‘सम्यक क्रांति’ की सह-संस्थापक लीना धुरिया को उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया साथ ही अन्य सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन और काव्य पाठ ताहिर आज़मी ने किया। काव्यगोष्ठी में  भोला प्रसाद मिश्रा ‘अनाम’ सहित नेसार नाज़, गीता प्रसाद नेमा, सुश्री अनिता चौहान, विद्या दुबे, राजीव गुप्ता ‘राज़ी’, विजय सोनी ‘शान’, ताहिर आज़मी, राजेश पांडे, अवध यादव, शशिधर मिश्रा, अनंत लाल देवांगन और संवर्त कुमार ‘रुद्र प्रसाद रूप’ ने अपनी-अपनी कविताओं व रचनाओं से समां बांधा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!