शिवघाट स्थित शिव मंदिर में चोरी: ताला तोड़कर दानपेटी और अन्य सामान गायब, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरिया / सोनहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवघाट स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी द्वारा इस संबंध में सोनहत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
दानपेटी और अन्य सामान पार:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुलघोड़ी निवासी एवं मंदिर के पुजारी विजय शंकर दुबे पिता स्व. रामप्रसाद दुबे ने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन की तरह शिव मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई का कार्य करते हैं। 13/11/26 को जब वे सुबह लगभग 9 बजे पूजन कार्य के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि मंदिर के अंदर रखी दानपेटी गायब है, जिसमें नगद राशि रखी हुई थी। इसके अलावा, मंदिर में अन्य चोरी की घटनाएं भी पूर्व में हो चुकी हैं।
असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका:
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिवघाट स्थित इस मंदिर में आए दिन असामाजिक तत्वों और चोरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है, जिससे क्षेत्र में असंतोष और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह सब क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और आतंक फैलाने की नीयत से किया जा रहा है।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग:
पुजारी और स्थानीय ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सोनहत से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात चोरों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और धार्मिक स्थलों की पवित्रता व सुरक्षा बनी



