छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : हेल्थ रन से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

पीएम कन्या विद्यालय सरकंडा में महापौर श्रीमती पूजा विधानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम  सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा में हेल्थ रन का आयोजन किया गया।  महापौर श्रीमती पूजा विधानी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को शारीरिक सक्रियता अपनाने और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। हेल्थ रन में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का महत्व भी बताया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में हुए आयोजन से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!