छत्तीसगढ़

’कहानी सेवा की’ : महतारी वंदन योजना से बसंती बाई को मिला आर्थिक सहारा’

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया । बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंर्तगत ग्राम अंगा निवासी 66 वर्षीय बसंती बाई, पति स्वर्गीय माखन लाल साहू, परिवार में तीन सदस्य हैं। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए नियमित सहारा बनी है।

बसंती बाई बताती हैं कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने व्यक्तिगत खर्चों और इलाज संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। महतारी वंदन योजना से मिली इस सहायता के लिए बसंती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!