जल, जंगल और जमीन एवं प्रकृति को समर्पित शानदार फिल्म “रूख ” हमर भुइयां हमर महतारी की शूटिंग चिरमिरी में-

इस समय डी. एस. मुव्ही के बैनर तले बाबा बघेल के निर्देशन /कोरियोग्राफी में बन रही बहुचर्चित फिल्म रूख “हमर भुंइयां हमर महतारी” की शूटिंग का प्रथम शेड्यूल 24 मार्च 2026 से चल रही है। इस शानदार फिल्म की पटकथा एवं संवाद को लिखा है चिरमिरी के लाड़ले रोहित देवांगन ने साथ ही इस फिल्म के डीओपी /छायांकन राज ठाकुर जी हैं एवं इस फिल्म के सहनिर्देशक आरिफ खान हैं जो मुम्बई से चलकर आए हैं। उनके साथ एडी है अनुपमा मनहर जी, शिवा चतुर्वेदी जी तथा पूरे प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं विनोद शर्मा जी।

रूख फिल्म के बारे में खास बातें-
इस फिल्म के बारे में कहें तो यह फिल्म पर्यावरण और प्रकृति को समर्पित है। आज देश पर सबसे बड़ा संकट अगर है तो वो है पर्यावरण एवं ग्लोबल वार्मिंग की। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म की जानकारी देते हुए फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर जो कि स्वयं चिरमिरी से आते है वे लम्बे अरसे से कोरियोग्राफी में अपना मुकाम बना चुके हैं उन्होने बताया उनकी यह रूपहले पर्दे की सबसे पहली फिल्म है जिसका निर्देशन वे खुद कर रहे हैं वे कहते हैं यह फिल्म जल जंगल और जमीन तथा पर्यावरण एवं पेड़ों को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनायी जा रही जो कि सरगुजा संभाग की सबसे बड़ी चुनौती है। दूसरी वजह छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला कहे जाने वाले चिरमिरी क्षेत्र की हरी भरी अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य को विश्व पटल पर लाना है साथ ही स्थानीय कलाकारों को स्वर्णिम अवसर प्रदन करना हमारी प्राथमिकता है।साथ ही सरगुजांचल की लोक परंपरागत विधाओं , परम्पराओं, और सुमधुर संस्कृति को भी सामने लाना है। उन्होंने कहा क्योंकि मैं खुद चिरमिरी का हूं। इसलिए इस मिट्टी से मुझे गहरी लगाव है। हमने बचपन से यहाँ की हरियाली और सौंदर्य को देखा है इसलिए भी जमीन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना हमारा परम दायित्व बनता है। इस फिल्म की तैयारी पिछले चार सालों से चल रही थी जो आज परिणित हो रही है। चिरमिरी क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों में काफी उत्साह है और उनका काफी सहयोग मिल रहा है। साथ ही चिरमिरी क्षेत्र के स्थानीय जनता का भी धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया है। हमारी पूरी यूनिट , सभी कलाकार, एवं प्रोडक्शन टीम का भरपूर सहय़ग मिल रहा। आप सबके सहयोग से एक शानदार एक्शन मुव्ही, मधुर संगीत से सजी , परिवारिक , प्रकृति को समर्पित फिल्म का निर्माण हम कर पा रहे है।

विलेन से पुलिस बने बुद्धम श्याम – इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसी चिरमिरी के लाड़ले , माटीपुत्र बुद्धम श्याम जी इस फिल्म के आकर्षण हैं। वैसे तो बुद्धम श्याम जी एकवरिष्ठ समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं। इनका जन्म चिरमिरी के धर्मनगरी पोंडी में हुआ है। एक साधारण परिवार में जन्मे एवं चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में शिक्षा लिया है। बचपन से संगीत में रूचि रही तथा आदिवासी समुदाय में गोंडी गायक में चर्चित रहे है। व्यवहार में मधुर और मिलनसार व्यवहारिक एक खास सक्शियत रखते है। इन्होंने रंगमंच से अपनी शुरूआत की है । खुद की कोयतुर ट्राइबल थिएटर के संरक्षक एवं सरगुजा सिने आर्ट के संरक्षक हैं। फिल्मी सफर की शुरूआत 2019 से चालू की । 2025 में आपको चिन्हारी छालीवुड फिल्म फेयर अवार्ड एवं छत्तीसगढ़ फिल्म इण्डस्ट्री 2025 में तोर मया के चिन्हा फिल्म में बेस्ट विलेन का अवार्ड भी मिला है।
अब दूसरी बार एक नये किरदार में नजर आएंगे। बुद्धम श्याम नजर आएंगे जल जंगल और जमीन तथा प्रकृति को समर्पित फिल्म रूख में एक दमदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में। जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। चिरमिरी के लोग अपने लाड़ले धुरंधरों की प्रतिभा को देखने बेताब हैं। बाबा बघेल और रोहित देवांगन एवं बुद्धम श्याम चिरमिरी के धुरंधरों की तिकड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। साथ ही आदिवासी समुदाय में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

जब हमने बुद्धम श्याम जी से बात की तो उन्होने कहा यह फिल्म चिरमिरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक नींव का काम करेगा। साथ ही जनता से सीधे जुड़ सकेगा। और इसके लिए युवा नेतृत्व शानदार कलाकार बाबा बघेल की खूब तारीफ करते हुए कहा – चिरमिरी के स्थानीय कलाकारों को महत्व देकर आपने सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने बाबा बघेल को हृदय से धन्यवाद देकर कहा आपने हमें इस फिल्म का हिस्सा बनाकर सही न्याय किया है। वे कहते है ये मेरी खुशनसीबी है कि मै इस प्रकृति संरक्षण के मुहिम में एक छोटा सिपाही हू। और ये भी कहा मैनै तो अभी सफर की शुरूआत की है। ऐसे में मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है कि मै खुद को साबित कर सकूं। बस जीरो से सफर की दूसरी बड़ी पारी की शुरूआत है आप सबका आशीर्वाद चाहता हूं। मेरी कोशिश रहेगी दर्शकगणों और मेरे चाहनेवाले तक पहुंच सकूं। प्रकृति के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाती फिल्म है और क्यों न हो चिरमिरी के बाबा बघेल , बुद्धम श्याम , रोहित देवांगन इसी कोयले की खान के तीन अनमोल रत्न जो है।

फिल्म रूख में अन्य बड़े कलाकार भी शामिल हैं एवं साऊथ की एक्शन टीम भी शामिल
इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी में तो बनेगी ही साथ ही अन्य चार भाषाओं में बनने की उम्मीद है। फिल्म छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य राज्यों में भी मल्टीप्लेक्स में आएगी।
इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के जाने माने कलाकार माटीपुत्र के एक्शन किंग शिवा साहू, लीना कोसमा, हर्ष चंद्र, तनु प्रधान, जीत शर्मा, बुद्धम श्याम ,दिनेश सिन्हा , बरातू रावेन, हार्दिक शर्मा ,हिमांशू , दिनेश केहरी, अशोक जाधव , मन्केश, जी. एन. देवांगन, दिनेश पाण्डे, कृष्णकांत व अन्य कलाकार शामिल है। इस फिल्म के फिल्म निर्माता दिनेश बघेल जी है। और निर्देशन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी बाबा बघेल जी हैं। तथा पटकथा संवाद रोहित देवांगन ने किया है । यह फिल्म को आशीर्वाद दें और जल जंगल और जमीन की रक्षा एवं पर्यावरण की रक्षा के संकल्प को और मुखर बनायें।



