कोरिया

एकाग्रता,संतुष्टि और शांति के लिए जरूरी है योग-देवेन्द्र तिवारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ सोनहत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों शिक्षकों, स्कूली बच्चों, गणमान्य लोगों एवं नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष आशा , मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, महामंत्री मनोज साहू,सुरेश रजवाड़े, उपाध्यक्ष सुचित्रा पाल,युवा मोर्चा जिला मंत्री रमेश तिवारी सरपंच घुघरा जनपद सदस्य आलेश्वरी गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

3-8-272x300 एकाग्रता,संतुष्टि और शांति के लिए जरूरी है योग-देवेन्द्र तिवारी
इस अवसर पर श्री प्राचार्य अजय ठाकुर योग शिक्षक रवि पांडे संतकुमार ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं योग का अभ्यास कराया. भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने कहा कि योग के कई लाभ हैं, जिनमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सुधार शामिल है। हमे नियमित योग करने की आदत बनाने की जरूरत है.
योग शिक्षक रवि पांडेय ने बताया कि योग से शरीर का लचीलापन और मजबूती बढ़ाना रक्त प्रवाह में सुधार,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना,तनाव और चिंता कम करना साथ ही मानसिक लाभ आंतरिक शांति और संतुष्टि बढ़ाना,
एकाग्रता और स्मृति में सुधार,भावनात्मक स्थिरता और सकारात्मकता बढ़ाना
एवं आध्यात्मिक लाभ में,आत्म-ज्ञान और आत्म-विकास,परमात्मा के साथ जुड़ने का अनुभव, जीवन के उद्देश्य और अर्थ को समझने में मदद करता है।

मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वभर में प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। मोदी जी योग को न केवल शारीरिक व्यायाम के रूप में देखते हैं, बल्कि इसे आत्म-विकास और मानसिक शांति के साधन के रूप में भी महत्व देते हैं। उनके अनुसार, योग भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण धरोहर है जो विश्वभर में शांति और सद्भावना को बढ़ावा दे सकती है।
इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल,पीपी सिंह,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप राजवाड़े, टिकेश्वर रजवाड़े, सुशीला राजवाड़े, प्राचार्य अजय ठाकुर, पप्पू राजवाड़े, संजय मानिकपुरी उदेश्वर राजवाड़े विकास राजवाड़े , अनिल गौतम, दिनेश राजवाड़े, एस प्रकाश गरुण मनीष त्रिपाठी सचिव सीमा त्रिपाठी शुभ शरण, गुड्डा सहित जन प्रतिनिधियों,मंडल पदाधिकारियों,शिक्षकों,बच्चों एवं गणमान्यजन की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!