कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला अयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर /शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के डिजिटल लाइब्रेरी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस), युवा रेडक्रॉस इकाई एवं जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

1-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला अयोजित

कार्यक्रम में जिला अस्पताल से क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन कुमार, साइको सोसलवर्कर पुलेन्द्र कुमार मोहले एवं साइकाइट्रिक काउंसलर सुश्री शीबा अठावले विशेष प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर के स्वागत उद्बोधन से हुआ।

3-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला अयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय तथा कार्यक्रम की संयोजन डॉ. आशुतोष देउस्कर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमन कुमार ने तनाव प्रबंधन विषय पर छात्राओं और प्राध्यापकों से संवाद करते हुए बताया कि सीमित मात्रा में अच्छा तनाव व्यक्ति को प्रेरित करता है, लेकिन अधिक समय तक रहने पर यही तनाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होनें ने कहा कि अत्यधिक तनाव अवसाद और आत्मघाती विचारों का कारण बन सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। मोहले एवं शीबा अठावले ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ. आशुतोष देउस्कर ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारण एवं उसे कम करने के उपाय पर चर्चा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जयश्री प्रजापति ने किया एवं आभार प्रदर्शन अनुरंजन कुजूर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टॉफ एवं छात्र/छात्रा अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!