
सतीश मिश्रा/ संवाददाता सम्यक क्रांति जनकपुर
एमसीबी– जनकपुर/जनकपुर क्षेत्र क्रमांक 2 कंजिया से जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र की लोकप्रिय महिला नेतृत्व सुखमंती सिंह ने अपना नामांकन भर दिया है उन्होंने दिनांक 03 फरवरी को रिटर्निग ऑफिसर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को नामांकन सौंप दिया है।

इस अवसर पर उनके समर्थक व शुभचिंतक उनके साथ रहे श्रीमती सिंह का अब तक का संपूर्ण जीवन जनकपुर चांगभखार क्षेत्र की जनता के हितबद्ध ही रहा है वह जनता के सुख-दुख को स्वयं का सुख-दुख मानकर चलती हैं उन्होंने कई बड़े-बड़े मामलों में शोषित पीड़ित दलित वर्ग की जनता के लिए कार्य किया है पूर्व में जनपद अध्यक्ष रही आदिवासी महिला नेत्री सुखमंती सिंह का कार्यकाल दाग रहित व सुशासन वाला था वर्तमान में जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रमुख एवम आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेतृत्व सुखमंती सिंह ने लोगों से अपील किया है कि वे सोच समझकर ही अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें किसी भी प्रकार के लालच और प्रलोभन में फंसकर अपने वोट का अनुचित प्रयोग ना करें उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि क्षेत्र की जनता का सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त हो रहा है मैं सभी को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि क्षेत्र की जनता मेरे लिए देवतुल्य है और मेरा परिवार है और मुझे रात हो चाहे दिन इन्हीं के लिए कार्य करना है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ दिलवाना, लंबित प्रकरणों का निराकरण साथ ही उनके अधिकार की रक्षा करके उन्हें उनका अधिकार दिलाना और विकास के नए आयाम गढ़ना मेरी प्रमुखता रहेगी।
विदित हो की सुखमंती सिंह सहित जनहित संघ के पदाधिकारीयों ने कई कार्य किए हैं जिसमें राजस्व प्रकरण का निराकरण, वनअधिकार के लिए कार्य, विकलांग सहायता, दुर्व्यवस्था पर कार्य व बदलाव, महिला वृद्धों आदि योजनाओं का लाभ, विशेष पिछड़ी जनजाति सहित हर वर्ग के लिए कार्य, ग्रामीणों के आधार, फौत,जन्म मृत्यु जैसे अनेक कार्य सम्मिलित हैं उनका कहना है कि आने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 2 कंजिया क्षेत्र की समस्त जनता यदि मुझे अवसर देती है तो जनता के लिए प्रत्येक कार्य को करना व कराना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।



