देश -विदेश

बिहार में मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दरभंगा / विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जख्म के निशान हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है।

वीआईपी के नेताओं के मुताबिक, मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में हत्या कर दी गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि कोई शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। पहले उसने जीतन सहनी को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!