उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन

चित्रकूट जिले में समय से नहीं खुलते स्कूल मासूम बच्चे भटकते आते हैं नजर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

IMG-20230909-WA0002 जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन

चित्रकूट – जिले में बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी लापरवाही जिले से आ रही सामने शिक्षा विभाग के लापरवाह अध्यापकों का बच्चों के शिक्षण कार्यों में रूचि ना रखना एवं समय से विद्यालय ना पहुंचना बड़ी लापरवाही कहीं ना कहीं देखने को लगातार मिल रही है ।ऐसा ही एक मामला पहाड़ी खंड शिक्षा क्षेत्र के सुरवल ग्राम पंचायत में कम्पोजिट विद्यालय का मामला प्रकाश में आया है जहां वहां के प्रधानाध्यापक सुबह 8.29 मिनट पर विद्यालय खोलने पहुंच रहे हैं और वहां पर मौजूद गांव के जिम्मेदार एवं संभ्रांत आदमी द्वारा लेट आने की वज़ह पूछने पर कोई जवाब ना देना उनकी कही ना कही तानाशाही रवैया दर्शाता है वहीं इन्हीं प्रधानाध्यापक के ऊपर पहले से विभागीय जांच चल रही है और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा वेतन भी रोका जा चुका है इन सब के वावजूद भी प्रधानाध्यापक का लापरवाही का दौर लगातार ज़ारी है।अब देखना यह होगा की शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाह प्रधानाध्यापक पर क्या कार्रवाई करते हैं या ऐसे ही अध्यापक का गैर जिम्मेदाराना रवैया जारी रहेगा यह तो आने वाले समय के गर्त में है।

ब्यूरो रिपोर्ट-शिवमंगल अग्रहरि

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!