
एस. के.‘रूप’
स्कूलपारा – बैकुंठपुर/ रामनवमी 6 अप्रैल दिन रविवार को शहर के स्कूलपारा वार्ड के पार्षद मनीष सिंह ठाकुर एवम नपा प्रशासन सीएमओ संजय दुबे, पार्षद अनिल खटीक के कर कमलों से वार्ड वासियों की सुविधा और मंशानुरूप पार्किंग स्थल के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जो वार्ड के विकास में नया आयाम गढ़ेगा।

वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ हर मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति ही वार्ड प्रमुख का दायित्व होना चाहिए जिस पर स्कूलपारा वार्ड के पार्षद ने हमेशा सक्रियता दिखाई है।

उन्होंने कहा है कि अपने वार्ड के विकास के लिए हम हर संभव कार्य करेंगे और नपा प्रशासन से पूर्ण सहयोग और मारदर्शन की अपेक्षा करते है। सीएमओ नपा ने कहा कि कार्य अच्छा है। इस तरह के कार्यों से ही वार्ड का विकास होता है।हमारा सहयोग रहेगा।

इस अवसर पर एस.के.‘रूप’,धीरू शिवहरे पार्षद,दीपक सरदार,मीर आलम खान, मोनू मांझी पूर्व एल्डरमैन,रियाजुद्दीन पूर्व एल्डरमैन,राहुल गुप्ता पार्षद,रमन गुप्ता,कमलेश इक्का,पुरुषोत्तम, उत्तम उपस्थित रहे।



