
बैकुन्ठपुर/ राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता एवं डॉ0 आर0 एन0 कच्छप के संरक्षण में, जिला संगठक प्रो0 एम0सी0हिमधर रासेयो कोरिया एवं एम0 सी0 बी0 के मार्गदर्शन में युवा रेडक्रास इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त बैनर तले जनचेतना रैली एवं रक्तदान का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुन्ठपुर के सभाकक्ष में प्राचार्य डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता, जिला संगठक एवं युवा रेडक्रास प्रभारी प्रो0 एम. सी. हिमधर के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् रक्तदान के महत्व एवं मनोवैज्ञानिक भ्रांतिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 प्रीति गुप्ता एवं श्री अनुरंजन कुजूर के द्वारा रक्तदान दिवस पर विस्तृत जानकारी देकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए स्वयं सेवकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। रेडक्रास प्रभारी प्रो. एम. सी. हिमधर ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति बीमार या कमजोर हो जाता है यह धारणा सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक भ्रांति है। हमारे शरीर में रक्त हमेशा बनते रहता है। 05 लीटर में से 300 मिली. रक्त देने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि निष्क्रिय ब्लड सेल सक्रिय हो जाता है। जिससे रक्तदाता पहले से ज्यादा स्फूर्तिवान हो जाता है। उन्होने सभी स्वयंसेवकों को अनिवार्यतः रक्तदान कर दूसरो को जीवन दान देने के लिए अपील किया। द्वितीय चरण में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति शहर के लोगों में जनचेतना जागृत करने हेतु जन चेतना रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ए0 सी0 गुप्ता एवं कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 आर0 एन0 कच्छप के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली रक्तदान-महादान, बचाएं जान-बढ़ाए शान, रक्तदान कीजिए-औरो को जीवन दीजिए जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से महाविद्यालय प्रांगण से निकलकर मुख्य मार्ग में ओड़गी, भट्ठीपारा, स्कूलपारा होते हुए घड़ी चौक, तहसील होते हुए एस0 ई0 सी0 एल0 चौक से खुटहनपारा होते हुए वापस महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में शासकीय रामानुज पी.जी.महावि. बैकुण्ठपुर एवं शासकीय नवीन कन्या महावि. बैकुण्ठपुर के रासेयो स्वयंसेवकों एवं रेडक्रास के स्वयं सेवक शामिल रहे। स्वयं सेवकों के साथ प्राध्यापक अनुरंजन कुजूर, डॉ0 सुमित डे, श्रीमती कनकलता पैकरा, शम्भू प्रसाद रैदास के साथ ही वरिष्ठ स्वयंसेवक तनुप्रिया, संगीता यादव, तौफिक खान, लवकुश, शशि पोर्ते, अर्पणा, साक्षी, रीना चौहान, डोलिमा राजवाड़े, सोहानो, लल्ली, चन्दा, तनिशा शामिल हुए। तत्पश्चात् जिला ब्लड बैंक में रामानुज पी0 जी0 महाविद्यालय के रक्तवीर स्वयंसेवक नीरज कुमार, लवकुश, अहिबरन ने रक्तदान किया। इन कार्यक्रमों में जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ0 आयुष जायसवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डी. के. चिकनजूरी एवं ब्लड बैंक स्टॉफ सुखनाथ सिंह एवं प्रीति किरण वाघे का सराहनीय योगदान रहा।



