छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : वनांचल के ग्रामीणों में भी उत्सुकता

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बालोद /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई सुशासन तिहार के माध्यम से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर जिले के आम नागरिकों में आशा की नई किरण जगी है। जिले के नागरिकों ने शासन की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता द्वारा प्रस्तुत किए गए मांगों और समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के दूसरे दिन ग्राम पंचायत कार्यालय कुंआगोंदी में पहुँचकर आवेदन प्रस्तुत करने वाली जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुंआगोंदी निवासी ईश्वरी बाई साहू अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी तरह से आशान्वित एवं प्रसन्नचित है। राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार की सराहना करते हुए ईश्वरी साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति राज्य के जनता की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। ईश्वरी साहू ने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से उनके जैसे अनेक जरूरतमंद लोग जो अपने मांगों और समस्याओं का निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में नही पहुँच सकते वे इस सुशासन तिहार के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर अपने समस्या का निराकरण सुनिश्चित कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज मैंने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में इस सुशासन तिहार के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया है उसका जल्द से जल्द निराकरण हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है।

ईश्वरी साहू के अलावा जिले के सुदूर वनांचल के ग्रामीणों में भी राज्य शासन की इस अभिनव पहल को लेकर बहुत ही उत्सुकता देखने को मिल रहा है। राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार की सराहना करते हुए डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कारूटोला के सरपंच तुलसी राम मरकाम ने भी की है। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के सभी स्तरों पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। जिसका लाभ सीधे-सीधे आम जनता को मिलेगा। इसके साथ ही सुशासन तिहार के इस अभिनव पहल की सराहना डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुंआगोंदी निवासी किरण बाई साहू ने भी की है। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत में ही अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा मिलने से हम ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी एवं हमारे समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित हो सकेगा। राज्य शासन की इस अभिनव पहल की सराहना ग्राम पंचायत कोटागांव की सरपंच श्रीमती अनुराधा मरकाम एवं ग्राम कोटागांव के ग्रामीण रमेश मरकाम, गमलाल मरकाम,  संतु धुर्वे, कंुजन भुआर्य, ग्राम कुंआगोंदी निवासी माना बाई तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम जुन्नापानी निवास तुकाराम कोर्राम, ग्राम मुलढोढरी निवासी चैतराम कोर्राम, ग्राम रेंगाडबरी निवासी इंद्रपाल तुमरेकी, ग्राम मरसटोला निवासी कुशल मण्डावी सहित बड़ी संख्या के वनांचल के ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!