संपादकीयसरगुजा संभाग

वियान्नी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलमबडेरी के छात्र ने समूचे जिले को गौरान्वित किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी /जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकासखंड भरतपुर के छात्र लक्ष्मण सिंह ने जिले को गौरान्वित किया।जिला शिक्षा अधिकारी एम सी बी अजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवम् विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर इस्माइल खान के उत्साहसार्धन एवम वियान्नी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलमबडेरी प्रिंसिपल एवम शिक्षकों के मार्गदर्शन से वियान्नी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलमबडेरी विकास खण्ड भरतपुर जिला एम.सी.बी. (छ.ग.) सुदूर वनांचल क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह पिता तीरथ सिंह ग्राम पूंजी द्वारा बनाया गया मॉडल प्रस्तुति राज्य स्तर पर चयनित हुआ है ।

unnamed-file-225x300 वियान्नी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलमबडेरी  के छात्र ने समूचे जिले को गौरान्वित किया

राजनांदगाव में 1जुलाई से 2 जुलाई तक इंस्पायर अवॉर्ड मॉडल प्रस्तुति में छात्र लक्ष्मण सिंह के द्वारा निर्मित मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर दिल्ली के लिए हुआ है l इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एम सी बी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर एवम् वियन्नी विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकों द्वारा छात्र लक्ष्मण सिंह को शुभकामनाएं दी विदित हो कि इस बालक ने छः. ग. बोर्ड परीक्षा सत्र 2024 कक्षा 10वीं में भी 91.2% अंक प्रप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है l यह विद्यार्थी किसान का पुत्र है इसके साथ विद्यालय व विकास खण्ड भरतपुर व जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर का गौरव को गौरान्वित किया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!