बैकुंठपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
अपराधियों के हौसले बुलंद रात से भोर तक दिया घटना को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
बैकुंठपुर/ शहर सिटी कोतवाली के ही पास गढेलपारा से छिंदडाँड़ खुटहन पारा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात करीब 20 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिसिया गतिविधि पर सवाल दाग रहे है कर यह जरूरी भी है कई नागरिकों का कहना है के आज उनकी गाडियां तोड़ी गई है कल दुकानें फूंक दी जाएगी और उनके परिवार पर भी हमला हो सकता है ऐसे में प्रशासन क्या मूकदर्शक बना रहेगा?

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक बने तोड़फोड़ के आरोपी,सुबह लगभग 4 बजे के दरमियान, बाइक पर सवार तीन युवकों ने घूम-घूम कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने इन तीनों को कैद कर लिया है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। कुछ ने तो अलग अलग मुहल्लों का रुख किया कही बैग में पत्थर कर तोड़फोड़ के समान लिए एक व्यक्ति भागता नजर आया कही सीसीटीवी में बाइक में तोड़फोड़ करके भागते युवक ।
गाड़ियों में अंधाधुंध तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
तोड़फोड़ की यह घटना गढेलपारा से लेकर छिंदडाँड़ तक के इलाके में हुई, जहां पार्क की गई गाड़ियों के कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का पता लगते ही बढ़ी सुरक्षा:
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
निवासियों की मांग: शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



