भीषण गर्मी में ग्रामीण अपने ईष्ट और कुल देव की करते है पूजा ताकि ना हो कोई प्रकोप और फसल हो बढ़िया
नौ तपा में 46 डिग्री के तापमान में संपन्न लोग एसी कूलर से नही हटते और ऐसे ही समय ये ग्रामीण करते है धरती पूजन कार्य

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ भरतपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रो में किसी प्रकार की कोई रोग बाधा ना हो गांव में सुख शांति बरकरार रहे गांव के ही परंपरा के अनुसार अपने पूर्वजों की देवी देवताओं का सम्मान कर उनके रीति रिवाज के अनुसार पूजा पाठ कर अपने इष्ट देवता को मनाने के लिए गांव के सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर धरती माता का पूजा किया।

मई जून के महीने में जैसे ही नौतपा शुरू होता है आदिवासी क्षेत्र के किसान अपने इष्ट देवता को मनाने के लिए अनेकों प्रकार का पूजा पाठ में लिन हो जाते हैं कड़कड़ाती धूप जहां निकलना भी दुभर है लेकिन इसी महीने के मई जून में जहां आसमान अंगारे की तरह बरस रहे हो इस तरह की धूप में आदिवासी ग्रामीण अपने पुरखों पूर्वजों के परंपरा को बरकरार रखने के लिए पूरे आदिवासी विधि विधान रिवाज से धरती पूजा करते हैं ग्रामीण बताते हैं कि हम इस पूजा को हम लोगों के पुरखों पूर्वजों ने धरती में जिस प्रकार की तपन होती है और आसमान से इतनी तेज धूप की किरणें पड़ती है जिससे आज के गोलों की तरह तपन होने लगता है

जिससे गांव में अनेकों प्रकार की बीमारियां न ही सुखा न पड़े बारिश कम ना हो फसल नुकसान ना हो कुलदेवी के नाराज होने से गांव में किसी प्रकार की कोई संकट ना आ जाए इस बिपदा के लिए ग्रामीण इस पूजा को पूरे विधि विधान से करते हैं सारे किसान अपने घर से ही धन लेकर और कुछ खाने की समान लेकर गांव की एक ऐसे इलाके में जाते हैं जहां इनकी पूजा की जा सके और इस पूजा को गांव के ही एक बैगा के द्वारा किया जाता है और वह बैगा पूजा हो जाने के बाद सब के टोकरी में थोड़ा-थोड़ा धन डालकर उनका वापस घर में ले जाकर अपने धान की कुटिया में रखने को दे देता है।ग्रमीण
बच्चे लाल ग्रामीण बताते हैं कि हमारे जो पुरखा बुजुर्ग से उनके द्वारा गांव में देवी – देवता बैठक पूजा करवाते थे मई जून में ही यह पूजा किया जाता है जिससे कि गांव की सुख शांति और आने वाले बारिश के समय में फसल बहुत अच्छे से हो हम लोग उनको इस पूजा के माध्यम से मानते हैं कि हमारी जो भी फसल हो बहुत अच्छी हो। वहीं टुप्पू सिंह ग्रामीण का कहना है कि जो धान लेकर आए थे उसे जो यहां पूजा किए हैं जो यहां का बैगा है। उनके द्वारा हमें कुछ धान वापस किया जा रहा है जिसे हम ले जाकर अपने घर में जहां धान रखा रहता है वहां रख देंगे जिससे हमारे घर में किसी भी चीज की कोई कमी ना हो।समर्थ ग्रामीण ने बताया कि आज यहां धरती पूजा किया जा रहा है इस पूजा को हमारे पूर्वज लोग के द्वारा देवी को मनाने के लिए करते थे और आज इस परंपरा को बरकरार रखकर हम लोग यहां पर कर रहे हैं जिससे हमारा खेती किसानी अच्छे से हो।



