कोरियाछत्तीसगढ़

पैलेस रोड हादसे में दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल अज्ञात कार चालक फरार

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर, कोरिया/ कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापैलेस के पीछे बचरा पोड़ी सड़क पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp-Image-2026-01-14-at-7.29.34-PM-768x1024 पैलेस रोड हादसे में दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल अज्ञात कार चालक फरार

हादसे के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे के समय तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp-Image-2026-01-14-at-7.29.35-PM-768x1024 पैलेस रोड हादसे में दो नाबालिगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल अज्ञात कार चालक फरार

इस दुर्घटना में ग्राम पतरापाली निवासी लक्की (15 वर्ष) एवं मुन्ना (14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नरसिंहपुर ग्राम निवासी महेश सिंह (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर भिजवाया गया। दोनों मृत नाबालिगों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!