दुर्ग संभाग

परीक्षा परिणाम के भय से तनाव व दबाव महसूस न करें बच्चे : कलेक्टर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

राजनांदगांव / कलेक्टर अग्रवाल की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम से बच्चों के मन में उत्पन्न निराशा और तनाव को दूर करने शिक्षकों एवं पालकों के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के सभाकक्ष में दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, डीएफओ आयुष जैन, मुख्य वक्ता सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज भिलाई के चिरंजीव जैन एवं संदीप जैन उपस्थित थे। दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले के विभिन्न स्कूलों एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शिक्षक, पालक जुड़े रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों, पालकों एवं बच्चों की जिज्ञासाओं एवं उनके प्रश्नों का समाधान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!