
– Dushyant kumar
परिवार ने जताया आभार
बैकुंठपुर (कोरिया)। ग्राम सक्ति पारा निवासी 3 वर्षीय बालक समीर पैकरा खेलते-खेलते ₹10 का सिक्का निगल गया, जिससे परिजनों में बच्चों को लेकर भय व्याप्त हो गया था। परिजन पिछले एक सप्ताह से परेशान थे और जब कोई उपाय कारगर नहीं हुआ, तब वे दिनांक 10 अक्टूबर को बैकुंठपुर स्थित शर्मा अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में डॉ. संकल्प शर्मा ने बच्चे का एक्स-रे कराया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि सिक्का बच्चे की खाने की थैली तक पहुंच गया है। यह स्थिति अत्यंत जोखिमभरी थी। डॉक्टर संकल्प शर्मा ने तुरंत निर्णय लेते हुए बच्चे को एनेस्थीसिया देकर एंडोस्कोपी के माध्यम से मात्र 10 मिनट में ही सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।


डॉक्टर ने यह कार्य बिना किसी ऑपरेशन के किया, जो चिकित्सकीय दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण था। बच्चे की जान बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और डॉ. संकल्प शर्मा का आभार व्यक्त किया।

परिजनों ने कहा कि डॉक्टर की कुशलता और तत्परता से ही उनके बच्चे को नया जीवन मिला। उपचार के बाद समीर को स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया गया।



