मनेंद्रगढ़ से जनकपुर अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर निर्मित सेतु पर बन गए बड़े-बड़े गड्ढे, सुध लेने वाला कोई नहीं.. विभाग का मौन खड़ा कर रहा प्रश्न चिन्ह

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ जिले के अंतर राज्जीय मार्ग मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर तक रोड का निर्माण कार्य कराया गया गया था एवम इस मार्ग में पड़ने वाली सभी नदियों में सेतु का निर्माण कार्य कराया गया था जिससे आवागमन सुलभ हो सके।

इसका निर्माण कार्य एवम लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर मनेन्द्रगढ़ जनकपुर मार्ग के कि.मी. 97/4 पर उच्चस्तरीय सेतु का निर्माण किया गया था और सेतु विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर तक कई नदियों में सेतु का

निर्माण किया गया था जिसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवम राजेश मूणत – राज्यमंत्री छः ग.शा.ले.नि.वि. वाणिज्य उद्योग ग्रामोद्योग सार्वजनिक उपक्रम,अजय चन्द्राकर-मंत्री छ.ग. शा.पंचायत व ग्रा. वि. संसदीय कार्य, स्कूल शि विभाग.लता उसेन्डी -राज्यमंत्री छ,ग. शा. महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग प्रभारी मंत्री जिला कोरिया,पुन्नुलाल मोहले-सांसद, बिलासपुर नन्दकुमार साय- माननीय सांसद, सरगुजा ,गुलाब सिंह – विधायक, मनेन्द्रगढ़,फलेन्द सिंह -अध्यक्ष जि. पं. कोरिया. लखन श्रीवास्तव प्रतिनिधि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक. के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न दिनांक-06-04-2008 को हुआ था।

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शासन के करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण कार्य किया गया लेकिन समय-समय पर मेंटेनेंस के अभाव में बड़े-बड़े सेतु में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और उनमें सरिया निकल आई है जिसको साफ देखा जा सकता है कुछ सरिया सीधे खड़ी हो गई है जिससे कभी भी असामयिक दुर्घटना हो सकती है अंतर राजजीय रोड होने के कारण लगातार रोड व्यस्त रहती है लेकिन विभाग के इस कुंभकरणीय नींद मैं पड़े रहने के कारण इन सेतु में उन्हें कुछ भी नहीं दिखता ऐसा नहीं कि इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग में जिला मुख्यालय एमसीबी से जनकपुर तक बड़े-बड़े नेता जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी का अनाजान लगा रहता है लेकिन उनको अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठकर आने-जाने से न जर्क का अहसास होता न कोई दिक्कत नहीं होती है इसलिए इनको यह बड़े-बड़े गड्ढे नहीं दिखाई देते जब कभी कोई बड़ी दुर्घटना होगी तब यह राजनेता प्रशासनिक अधिकारी सांत्वना देने पहुंचेंगे और देखेंगे।
बता दें कि अभी कुछ महीने पहले विधानसभा का चुनाव हुआ था तब भी राजनेता एवम प्रशासनिक अधिकारी इस रोड में आए हुए थे लेकिन उस वक्त भी उनको यह सब नहीं दिखा और फिर से निर्वाचन चल रहा है और राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी का आवागमन बना रहता है लेकिन इस और इनका ध्यान नहीं जाता। इससे तो यही लगता है की प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है जब कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाएगी तब प्रशासन अपनी इस कुम्हकर्णीय नींद से जागेगा।



