हाथियों का दल सलबा क्षेत्र में विगत 6 दिनों से, 11 हांथी है दल… में किसानों के फसल धान आदि को पहुंचा रहे क्षति
अभी तक जनहानि नही?फिर इंतजार क्या? वन विभाग बाघ और तंदूए प्रकरण में मस्त

सलबा/ विगत दिनों सूरजपुर जिले में हाथियों के दल ने विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो वर्ग के दो मासूमों को कुचल कर मार डाला। अब कोरिया में विगत 6 दिन से 11 हाथियों का दल सलबा ग्राम के इलाके में घूम रहा है।अभी तक जनहानि नही हुई है केवल किसानों के धान फसल आदि की क्षति हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन 500 से 800 ग्रामवासी सलवा सलका रोबो चिल्का के हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे है। पटाखा फोड़ रहे है और हाथियों की दहशत बनी हुई है।
इस संबंध में वन विभाग में जानकारी लेने हेतु संपर्क किया गया किंतु लगता है वन अमला बाघ और तेंदुआ के मौत से ही नही उबर पाया है।
कुछ वन कर्मीयों ने दल को सुरक्षित बाहर करने का प्रयास किया किंतु ग्रामीणों के हो हल्ला और पटाखा फोड़ने के कारण वे पुनः तीतर बितर होकर उसी क्षेत्र में विचरण कर रहे है विभाग को चाहिए कि इस ओर त्वरित ध्यान दे और किसी एक्सपर्ट के द्वारा हाथियों के दल को विशेष आरक्षित वन कि ओर करें।



