कोरिया

नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला,चोरों के हौसले बुलंद.. अब आर्शीवाद सुपरमार्केट में चोरी, आए दिन दे रहे घटना को अंजाम, सिटी कोतवाली को अब तक नहीं मिली सफलता

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ शहर व आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

6-2-300x225 नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला,चोरों के हौसले बुलंद.. अब आर्शीवाद सुपरमार्केट में चोरी, आए दिन दे रहे घटना को अंजाम, सिटी कोतवाली को अब तक नहीं मिली सफलता

चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है,पिछले दो तीन माह में चोरी की कई घटनाएं कारित हो गई है स्थानीय पुलिस को अब तक चोरी की घटनाकारित करने वाले चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

5-2-300x224 नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला,चोरों के हौसले बुलंद.. अब आर्शीवाद सुपरमार्केट में चोरी, आए दिन दे रहे घटना को अंजाम, सिटी कोतवाली को अब तक नहीं मिली सफलता

[wp1s id="1076"]

विदित हो कि पिछले दिनों छिंदडांड में एक सुने मकान में चोरों ने धावा बोला और घर में रखे सोने चांदी के जेवरातों सहित नगदी में हांथ साफ कर लाखों का माल पार कर दिया। अभी कुछ ही दिन बीते थे कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी छः घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली इन दो चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों का हौसला और बढ़ गया क्योंकि ये पुलिस गिरफ्त के बाहर रहे सिटी कोतवाली अंतर्गत मुख्य मार्ग में आशीर्वाद सुपर मार्केट में बीते छः जुलाई की दरमयानी रात चोरों ने धावा बोल दिया । चोरों के द्वारा मुख्य मार्ग में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरों को रात्रि गश्त आदि का डर भय नहीं रहा, बिल्कुल आराम से दुकान के शटर में लगे ताले को नकाब पोश चोरों ने तोड़ा और अंदर घुसे । सीसीटीवी फुटेज न आए इसलिए कैमरे को मोड़ दिया,टार्च की रोशनी में दुकान में गल्ले में रखे पांच हजार रु पर हांथ साफ कर दिया चोर यही नहीं रुके दुकान में रखे महंगे ड्राय फ्रूट्स सूखा मेवा आदि पर चोरों ने हांथ साफ कर दिया जो लगभग पच्चीस हजार रु के रहे। अगले दिन सात जुलाई की सुबह दुकान संचालक श्री दुबे को जानकारी मिली जब वो दुकान खोल रहे थे उन्होंने इसलिए शिकायत दर्ज की। अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पीडितों सहित शहरवासियों ने जिला कलेक्टर और पुलीस अधीक्षक से जान माल की रक्षा हेतु चोरों के भय से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!