
बैकुंठपुर/ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बैकुंठपुर क्षेत्र में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारी श्री सतीश कुमार गुप्ता का स्थानांतरण कंपनी के मुख्यालय बिलासपुर कर दिया गया है। वे अब Contract Management Cell में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
श्री गुप्ता ने जून 2015 में चिरमिरी क्षेत्र से स्थानांतरित होकर बैकुंठपुर क्षेत्र में योगदान दिया था। उन्होंने नवंबर 2019 तक चरचा उपक्षेत्र में Strata Monitoring एवं Vocational Training Officer के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत वे बैकुंठपुर क्षेत्रीय मुख्यालय में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, नोडल ऑफिसर (लैंड एंड रेवेन्यू व फॉरेस्ट) तथा स्टाफ ऑफिसर (माइनिंग) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।
ज्ञात हो कि श्री सतीश गुप्ता का परिवार भी इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान रखता है। वर्ष 1962 में एनसीडीसी (अब SECL) कार्यालय की शुरुआत उनके निवास शारदा सदन में हुई थी, और यह कार्यालय वर्ष 1966 तक वहीं से संचालित होता रहा। यह ऐतिहासिक तथ्य क्षेत्र के कोयला इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज है।
आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को श्री गुप्ता ने बैकुंठपुर क्षेत्र से विधिवत कार्यमुक्त होकर बिलासपुर मुख्यालय में योगदान हेतु प्रस्थान किया। बैकुंठपुर क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



