चित्रकूटमध्यप्रदेशशिक्षा

ग्रामोदय विवि के कुलपति ने युवा वैज्ञानिक के माता-पिता को किया सम्मानित

ग्रामोदय विवि के कुलपति ने युवा वैज्ञानिक के माता-पिता को किया सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ग्रामोदय विवि के कुलपति ने युवा वैज्ञानिक के माता-पिता को किया सम्मानित

चित्रकूट। मूल्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पाठ्यक्रम की अनिवार्य गतिविधि के रूप में संचालित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रार्थना सभा मंच में शनिवार को चंद्रयान 3 की लैंडिंग टीम में चित्रकूट के युवा वैज्ञानिक नीलेश सिंह के माता पिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने इसरो में युवा वैज्ञानिक नीलेश सिंह के पिता गगन सिंह और कुलसचिव नीरजा नामदेव ने उनकी माता आशा सिंह का शाल, श्री फल देकर सम्मानित किया। युवा वैज्ञानिक नीलेश सिंह के पिता गगन सिंह महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि चंद्रयान 3 के अंतरिक्ष में सफल अवतरण से भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति सतत प्रयास से मिलती है। युवाओं को इस सफलता से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि, प्रबंधन, प्रौद्यौगिकी, कला, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विवेकानंद सदभावना खुला सभागार में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर चंद्रयान 3 के सफल अवतरण प्रार्थना सभा गतिविधियों की श्रृंखला में कीर्ति, सिमरन, संध्या, मुस्कान, चंचलेश, अंकित, बंटी (कृषि संकाय) ने ओम का तीन बार उच्चारण, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत प्रस्तुत किया। प्रबंधन संकाय के वैभव श्रीवास्तव ने श्री मदभागवत गीता के अंश और प्रौद्यौगिकी संकाय की प्रिया सिंह ने प्रेरणादायक अंशों को पढ़ा। कला संकाय के छात्र-छात्राओं नंदनी, अंकिता पाठक, पुष्पांजलि, शांति, संस्कृति, कृष्णा दीक्षित, वैभव श्रीवास्तव, चंद्र सावन गीत (कजरी) प्रस्तुत किया। विज्ञान संकाय की इशू सिंह और भारती सिंह ने युगल गीत के रुप में झूला गीत प्रस्तुत किया। अकादमिक विभाग की ओर से डॉ कुसुम सिंह ने मासिक प्रतिवेदन पढ़ा। मानस मर्मज्ञ कृष्ण प्रताप तिवारी ने व्यक्तिगत प्रार्थना के महत्त्व और सार्वजनिक प्रार्थना के प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा का संचालन डॉ आर के पांडेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!