बोल बम और हर- हर महादेव के नारे से गुंज उठा आसमान
देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में कावड़ियों का जत्था निकला छुरीगढ़ धाम

बैकुण्ठपुर/ ऐतिहासिक प्रेमाबाग शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी देवराहा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में कावड़ियों का जत्था ढोल नगाड़े के साथ छुरीगढ़ धाम के लिए निकला यह यात्रा बड़ी भव्य रही ।

इस वर्ष खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इस कावड़ यात्रा में शामिल रहे। और उन्होने भी भगवान शिव का अर्चा विग्रह लिए कुछ दूरी तक पदयात्रा की। बोल बम और हर – हर महादेव के नारे के साथ श्रद्धालुओं ने शहर के प्राचीनतम गेज नदी से जल भरकर भक्तिभाव में नाचते, गाते छुरीगढ़ धाम पहूंचे एवं बेल के बाड़ी के बीच में बसे शंकर भगवान के मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रशासन ने उत्तरदायित्व निभाया आपको बता दे कि जिले की कलेक्टर एवम पुलिस बल ने सतर्कता बरती ताकि किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना ना हो। भोग भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का लाभ उठाया।
भवानी तिगड्डा में सावन के तीसरे सोमवार को भोग भंडारा का आयोजन

बैकुंठपुर दुर्गा पूजा समिति भवानी तिगड्डा के सदस्यों के द्वारा दुर्गा मंदिर पीपल पेड़ के नीचे सावन के तीसरे सोमवार को विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया।

दुर्गा पूजा समिति भवानी तिगड़ा के सौजन्य से हर सावन सोमवार को यहां भंडारे का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है। इस बार विकास स्टील फर्नीचर के प्रोपराइटर प्रह्लाद जायसवाल के द्वारा भोग बनवाया गया ।



