सरगुजा संभाग

भीषण गर्मी 45 डिग्री के पार पारा,जनजीवन पशु पक्षी तक प्रभावित फिर भी काट रहे जंगल

ईट बनाने के लिये काटा जा रहा है, वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के कुँवारपुर वन परिक्षेत्र का मामला

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का पारा 45 डिग्री के पार है भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित है पशु पक्षी तक प्यासे मर रहे है वही फिर भी जंगलों की कटाई जोरो पर है, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र में इन दिनों ईट बनाने के लिए पेड़ो की जमकर बली दी जा रही है, यहां कोयले से नही बल्कि पेड़ो को काटकर उसकी लकड़ी से ईट को पकाया जा रहा है, पर इसकी सुध लेने के लिये किसी के पास समय नही है। मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत कुँवारपुर परिक्षेत्र के मसौरा बीट अंतर्गत क्षेत्रों में जमकर पेड़ो को काटा जा रहा है, वन क्षेत्र में कई दर्जन ईट भट्टे संचालित है, यहां ईट कोयले से नही पकाया जाता है यहां पेड़ो को काटकर उससे ईट पकाया जा रहा है, ये काम वर्षों से जारी है, अब कुछ दिन बाद मानसून आने वाला है ऐसे में जंगलों के सफाया कर लड़की से ईंट पकाने का कार्य जोरो पर है, वन विभाग को चाहिए कि ऐसे ईट भट्टो पर कार्यवाही करते हुए जंगल को बचाने की कोशिश करें।

6-12-300x165 भीषण गर्मी 45 डिग्री के पार  पारा,जनजीवन पशु पक्षी तक प्रभावित फिर भी काट रहे जंगल

आपको और हम सबको इन दिनों भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है और इसके पीछे जलवायु परिवर्तन मुख्य कारण है हमारे आसपास में हार भरा वातावरण अब खत्म हो चुका है, और बचे जंगल भी तेजी से काटे जा रहे है जिस कारण हर साल गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है, आने वाले कुछ दिन बाद पेड़ लगाने को लेकर बड़ी बड़ी बाते की जाएंगी उसके बाद सब भूल जाएंगे।

7-9-300x179 भीषण गर्मी 45 डिग्री के पार  पारा,जनजीवन पशु पक्षी तक प्रभावित फिर भी काट रहे जंगल
पारा 45 के पार है और ईट बनाने काट रहे है जंगल, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र का यही हाल है।

8-4-225x300 भीषण गर्मी 45 डिग्री के पार  पारा,जनजीवन पशु पक्षी तक प्रभावित फिर भी काट रहे जंगल

[wp1s id="1076"]

जब इस सम्बंध में वन मंडला अधिकारी मनेंद्रगढ़ से दूरभाष से चर्चा हुई तो उनके द्वारा बोला गया कि हम सभी रेंजरों को सूचित कर देंगे की अगर अवैध रूप से जंगल से लकड़ियां काट कर ईटा भट्टा संचालित किया जा रहा तो उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी।

अब आगे देखना है कि वन विभाग के उच्चाधिकारी के निर्देश पर उनके निचले स्तर के कर्मचारी इन अवैध ईटा भट्टा संचालकों पर कार्यवाही करते है अथवा मौन स्वीकृति देकर अपनी जेबें गरम करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!