कोरिया

कोरिया जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरिया ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

व्यवसायिक गतिविधियां ठप, जनता त्रस्त , तत्काल सुधार की मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ जिले की जर्जर और अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बैकुंठपुर इकाई ने 26 जून को कलेक्टर कोरिया को एक ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।समस्त विषय पर कलेक्टर महोदया ने गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए इस संबंध में ठोस कदम उठाने की बात कही है।

चेंबर ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित समस्त नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लगातार हो रही अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। साथ ही, होटल, डेयरी, बेकरी, सर्विस सेंटर और अन्य लघु एवं मध्यम उद्योगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
चेंबर ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर मेंटेनेंस के नाम पर पूर्व सूचना देकर दिनभर की कटौती की जाती है, परंतु उसके बाद भी हल्की हवा या बारिश होते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे व्यापारी वर्ग और आम जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है।

प्रमुख मांगें:

विभागीय कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए प्रयोग की जा रही सामग्री की भी तकनीकी स्तर पर समीक्षा हो विद्युत आपूर्ति को स्थाई और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं । एवं पुराने और ख़राब हो चुके तारों एवं खंभो को बदलने की प्रक्रिया के साथ साथ ट्रांसफार्मर इत्यादि को भी बढ़ाया जाए।

कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन देने के लिए प्रमुख रूप से चेंबर के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें
अजय गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), शैलेन्द्र शर्मा (प्रदेश मंत्री), , शारदा प्रसाद गुप्ता (जिलाध्यक्ष) हिमांशु अवस्थी, रविकांत गुप्ता, , प्रवीण जायसवाल, आस्तिक शुक्ला, अनुराग दुबे, प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश केवलानी, , जयश्री मार्ट साहू जी, गिरिजा शंकर पांडेय, उमेर अहमद, आलोक शर्मा एवं चेंबर के अन्य सदस्यगण शामिल थे।
चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या पर गंभीर पहल नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग जन आंदोलन के लिए होगा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!