सरगुजा संभाग

कोटाडोल धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक ने केसीसी लोन के नाम पर ग्रामीणों से की ठगी ग्रामणी हुए लामबंद,पीड़ित किसान कोटाडोल थाना पहुंच किए शिकायत

सम्यक क्रांति और जनहित संघ पण्डो विकास समिति ने जिला कलेक्टर और तहसीलदार को कराया अवगत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

जनकपुर/ एमसीबी जिला अन्तर्गत भरतपुर विकासखंड के कोटाडोल धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक के ऊपर फर्जीवाड़ा कर किसानो की राशि को हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित किसानो ने कोटाडोल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि हम लोगों के खाते से फर्जीवाड़ा कर किसान क्रेडिट कार्ड से राशि निकाल ली गई है। धान खरीदी केंद्र कोटाडोल का प्रबंधक रमाकान्त पाण्डेय ने हम किसानों के खातों से बगैर हम लोगों के जानकारी के लोन बनाकर राशि आहरण कर हड़प लिया है।

2-1-300x225 कोटाडोल धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक ने केसीसी लोन के नाम पर ग्रामीणों से की ठगी ग्रामणी हुए लामबंद,पीड़ित किसान कोटाडोल थाना पहुंच किए शिकायत

लगभग डेढ़ दर्जन पीड़ित किसान कोटाडोल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिलवाए और कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान किसानो ने प्रबंधक रमाकान्त पाण्डेय पर आरोप लगाते हुए बताया कि इसने क्षेत्र के कई किसानों का फसल बीमा की राशि को भी गबन कर लिया है एवं बिना किसानों के अनुमति के ही जिला सहकारी बैंक जनकपुर से किसानो के खातों से पैसा आहरण कर लिया है।

4-1-135x300 कोटाडोल धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक ने केसीसी लोन के नाम पर ग्रामीणों से की ठगी ग्रामणी हुए लामबंद,पीड़ित किसान कोटाडोल थाना पहुंच किए शिकायत

[wp1s id="1076"]

और कई किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड से बिना किसानों के अनुमति के खाद का फर्जी लोन बनाकर राशि निकाल लिया है। सम्यक क्रांति अखबार और जनहित संघ पण्डो विकास समिति के द्वारा उक्त मामले को जिला कलेक्टर और तहसीदार के संज्ञान में दे दिया गया है संवेदनशील और जागरूक एमसीबी कलेक्टर के द्वारा जांच का आश्वासन दिया गया है। देखना है कब तक उक्त दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!